राजस्थान पुलिस का ‘सुरक्षा सखी अभियान’: महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की नई मिसाल

राजस्थान पुलिस का ‘सुरक्षा सखी अभियान’: महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की नई मिसाल

Ananya soch: Suraksha Sakhi Abhiyan

अनन्य सोच। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को नई ऊँचाई देने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस ने (Rajasthan Police Campaign)1 मार्च से 15 मार्च 2026 तक राज्यव्यापी ‘सुरक्षा सखी अभियान’ की शुरुआत की है. इस विशेष अभियान का लक्ष्य पुलिस और महिलाओं के बीच विश्वास, संवाद और सहयोग को और अधिक मजबूत बनाना है. पुलिस का मानना है कि महिलाओं की सुरक्षा तभी सुनिश्चित हो सकती है, जब वे पुलिस को अपना सच्चा साथी समझें और बिना किसी झिझक अपनी समस्याएँ साझा करें. (Women Empowerment Rajasthan) अभियान के तहत 15 से 70 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएँ और बालिकाएँ जुड़ सकती हैं. ‘सुरक्षा सखी’ घर-घर जाकर महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दे रही हैं. साथ ही, आपातकालीन सहायता के लिए 1090 Women Helpline 1090 और 112 (आपात सेवा) नंबरों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि किसी भी संकट की स्थिति में तत्काल मदद मिल सके. थाने स्तर पर बैठकों, संवाद कार्यक्रमों और Self Defense Training सत्रों का आयोजन किया जा रहा है. इन सत्रों में महिलाओं को आत्मविश्वास बढ़ाने वाली तकनीकों, कानूनी प्रावधानों और पुलिस सहयोग की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है. अभियान के दौरान प्राप्त समस्याओं और सुझावों को सीधे पुलिस प्रशासन तक पहुँचाया जा रहा है, जिससे नीति-निर्माण और समाधान प्रक्रिया में तेजी आ रही है. (Women Safety Initiative) वर्ष 2026 में महिला सुरक्षा, तकनीकी नवाचार और जनसहभागिता को प्राथमिकता देते हुए यह अभियान एक सशक्त और सुरक्षित समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. पुलिस का स्पष्ट संदेश है—“सम्मान, सुरक्षा और विश्वास के साथ हर नारी के साथ.”