FBS Jaipur की Diwali Meet में महिला उद्यमियों ने मनाया दोस्ती और उत्सव का जश्न, फैशन-नेटवर्किंग का दिखा संगम

सी-स्कीम के माया महल में FBS Jaipur की Diwali Meet हुई। महिला उद्यमियों ने Fashion, Jewellery Showcase, DIY दीया मेकिंग, Treasure Hunt और Networking का आनंद लिया।

Nov 6, 2026 - 13:49
Nov 6, 2026 - 13:51
 0
FBS Jaipur की Diwali Meet में महिला उद्यमियों ने मनाया दोस्ती और उत्सव का जश्न, फैशन-नेटवर्किंग का दिखा संगम
सी-स्कीम के माया महल में FBS Jaipur की Diwali Meet में शामिल हुईं शहर की महिला उद्यमी।

अनन्य सोच । रोशनी, रिश्तों और रंगों से सजी FBS Jaipur की Diwali Meet सी-स्कीम स्थित माया महल में आयोजित हुई। Festive spirit, fashion, jewellery और friendship के इस संगम में शहर की महिला उद्यमियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजन में खरीदारी और फैशन के साथ आपसी जुड़ाव और Business Networking को भी खास महत्व दिया गया।

Jewellery और Fashion Showcase

फाउंडर मेघा गुप्ता ने बताया कि इस मौके पर ज्वेलरी और फैशन का शोकेस लगाया गया, जिसमें सदस्यों को नए ट्रेंड्स, डिजाइन्स और Festive Collections देखने का अवसर मिला। गुणाशी नागोरी, दीक्षा खंडेलवाल, जयश्री, अदिति सेठी और रौनक रामरखानी ने अपने शोकेस लगाए।

DIY दीया मेकिंग, Treasure Hunt और Games

Art Interest द्वारा आयोजित DIY दीया मेकिंग एक्टिविटी में सदस्यों ने अपनी रचनात्मकता दिखाई। Festive Treasure Hunt और कैसीनो-स्टाइल गेम्स ने माहौल में रोमांच भर दिया। The Fancy Floaters का बनाया फेस्टिव फोटोबूथ आकर्षण का केंद्र रहा। अंकिता कट्टा की ओर से दिवाली गिफ्ट्स दिए गए, जबकि प्रिया सिंह के डांस और म्यूजिक ने पार्टी में रंग जमाया।

Community और Networking का संदेश

कोर मेंबर्स प्राची, अनी जैन, राखी खंडेलवाल और दीप्ति ने बताया कि FBS का उद्देश्य महिलाओं को बिजनेस प्लेटफॉर्म देने के साथ ऐसी कम्युनिटी बनाना है, जहां वे एक-दूसरे से जुड़ें, सीखें और आगे बढ़ें। उनके अनुसार ऐसे आयोजन नेटवर्किंग के साथ नई सीख, अवसर और दोस्तियां भी देते हैं।