Guru Gochar 2026: गुरु का सिंह राशि में प्रवेश, 6 राशियों को Benefit, 4 को सावधानी

Jupiter Transit 2026: गुरु 31 अक्टूबर को कर्क से सिंह राशि में आए। जानिए किन 6 राशियों को लाभ होगा और किन 4 को सावधान रहना है।

Nov 1, 2026 - 13:16
Nov 1, 2026 - 13:19
 0
Guru Gochar 2026: गुरु का सिंह राशि में प्रवेश, 6 राशियों को Benefit, 4 को सावधानी

अनन्य सोच । भाग्य, ज्ञान, विवाह और संतान के कारक माने जाने वाले गुरु (Jupiter) ने 31 अक्टूबर को दोपहर करीब एक बजे कर्क से सिंह राशि में गोचर किया। ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा के अनुसार गुरु जनवरी 2027 में सिंह राशि से विदा लेंगे।

11 साल 3 माह बाद सिंह में गुरु

डॉ. मिश्रा ने बताया कि ज्योतिषीय गणना के अनुसार यह Jupiter Transit 11 साल 3 माह बाद हो रहा है। इससे पहले गुरु 14 जुलाई 2015 से 11 अगस्त 2016 तक सिंह राशि में रहे थे। बृहस्पति करीब 12 वर्ष में राशि चक्र का एक चक्र पूरा करते हैं। उन्होंने 2 जून को मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश किया था, जो गुरु की उच्च राशि मानी जाती है। इस प्रकार इस साल गुरु दो बार राशि परिवर्तन कर रहे हैं।

सिंह में प्रवेश के बाद गुरु वक्री गति में रहेंगे और गणना के अनुसार 2027 में फिर कर्क राशि में लौटेंगे। ज्योतिषीय मान्यता है कि इस बदलाव का असर शिक्षा, शासन-प्रशासन, अर्थव्यवस्था और सामाजिक-धार्मिक क्षेत्रों पर पड़ सकता है।

इन 6 राशियों को मिल सकता है लाभ

ज्योतिषाचार्य के अनुसार लगभग 6 राशियों के लिए यह गोचर शुभ संकेत लेकर आ रहा है:

सिंह: अचानक धन लाभ के योग।

मेष: प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी और जबरदस्त लाभ संभव है।

कुंभ: रुका हुआ धन मिल सकता है और बिजनेस में Profit के योग हैं।

धनु: संतान सुख मिलेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कर्क: अच्छा Job Offer मिल सकता है और पिता का सहयोग रहेगा।

वृश्चिक: जीवन में समृद्धि का आगमन होगा।

इन राशियों को रहना होगा सावधान

वहीं मिथुन, कन्या, मकर और मीन राशि के जातकों को इस अवधि में सतर्क रहने की सलाह दी गई है। ज्योतिषियों का मानना है कि सोच-समझकर निर्णय लेने और धैर्य रखने से इस दौरान आने वाली मुश्किलों को कम किया जा सकता है।

नोट: यह खबर ज्योतिषीय मान्यताओं और विशेषज्ञ की गणना पर आधारित है। इसकी वैज्ञानिक पुष्टि नहीं की गई है। किसी भी बड़े निर्णय से पहले अपने विवेक और संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।