फर्रुखाबाद से कतर रवाना हुई फ्रोजन हरी मटर की पहली खेप, एपीडा ने वाराणसी में की चर्चा

APEDA ने वाराणसी में stakeholders के साथ संवाद किया। फर्रुखाबाद से 63 मीट्रिक टन frozen green peas और मिश्रित सब्जियों की पहली export खेप कतर रवाना हुई।

Nov 24, 2026 - 21:22
Nov 24, 2026 - 21:23
 0
फर्रुखाबाद से कतर रवाना हुई फ्रोजन हरी मटर की पहली खेप, एपीडा ने वाराणसी में की चर्चा

अनन्य सोच । कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ने 20 नवंबर 2026 को वाराणसी में 'हितधारकों के साथ संवाद' कार्यक्रम आयोजित किया। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग के अंतर्गत आने वाले APEDA के अध्यक्ष अभिषेक देव की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में फर्रुखाबाद से Frozen Green Peas और मिश्रित सब्जियों की पहली export खेप को वर्चुअल माध्यम से कतर के लिए रवाना किया गया।

63 मीट्रिक टन की पहली Export Consignment

मेसर्स श्री लक्ष्मी फ्रोजन फूड्स द्वारा भेजी गई इस खेप में 63 मीट्रिक टन फ्रोजन हरी मटर और मिश्रित सब्जियां शामिल हैं। खेप फर्रुखाबाद से न्हावा शेवा बंदरगाह के रास्ते दोहा, कतर पहुंचाई जाएगी। इसे उत्तर प्रदेश के कृषि निर्यात उत्पादों में विविधता लाने की दिशा में अहम उपलब्धि माना जा रहा है, खासकर value-added और frozen food segment में। इससे किसानों, FPO, प्रसंस्करणकर्ताओं और निर्यातकों के लिए नए अवसर बनेंगे।

निर्यातकों की चुनौतियों पर चर्चा

कार्यक्रम में निर्यातकों और सरकारी एजेंसियों ने export facilitation, पैकेजिंग, logistics, market access, नियामकीय आवश्यकताओं और संस्थागत सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा की। APEDA अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान और क्षेत्रीय निर्यातकों की अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अधिक भागीदारी के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि विभाग, ECGC, DPPQS, AICLASS सहित कई संस्थानों के अधिकारी, निर्यातक और FPO प्रतिनिधि शामिल हुए।

भारत कृषि निर्यात योजना और 'भारती' पहल

अभिषेक देव ने हाल ही में शुरू हुई भारत कृषि निर्यात योजना (BKNY) की जानकारी दी, जिसका उद्देश्य कृषि निर्यात को बढ़ावा देना और export infrastructure को मजबूत करना है। उन्होंने APEDA की 'भारती' पहल को भी रेखांकित किया, जो FPO को सशक्त बनाकर उन्हें export value chain से जोड़ती है। उन्होंने वैश्विक बाजार में भारतीय कृषि उत्पादों की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए निर्यातकों, FPO और सरकारी विभागों के बीच समन्वय पर जोर दिया।