Elite Miss Rajasthan: PI राउंड में 57 मॉडल्स ने दिखाया दमखम
Elite Miss Rajasthan सीजन-13 के Personal Interview राउंड में 57 फाइनलिस्ट ने जयपुर में अपना आत्मविश्वास दिखाया। अगला ऑडिशन 29 नवंबर को होगा।
अनन्य सोच । राजस्थान की सौंदर्य प्रतियोगिता Elite Miss Rajasthan का 13वां सीजन अब अगले पड़ाव पर पहुंच गया है। पहले ऑडिशन में चयनित 57 Finalist मॉडल्स ने रविवार को वैशाली नगर स्थित राज रॉक्स स्टूडियो में हुए Personal Interview (PI) राउंड में अपनी प्रतिभा, बुद्धिमत्ता और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।
सिर्फ सौंदर्य नहीं, व्यक्तित्व की परख
दोपहर 12 बजे शुरू हुए इस अहम चरण में जूरी ने प्रतिभागियों के बाहरी सौंदर्य के साथ-साथ उनके Personality, महत्वाकांक्षा, सोचने के नजरिए और व्यक्तिगत खूबियों का गहनता से आकलन किया। सभी 57 मॉडल्स को अपनी खास प्रतिभा और भविष्य के सपने जूरी के सामने रखने का पूरा मौका मिला।
जूरी के लिए चयन रहा चुनौतीपूर्ण
प्रतियोगिता के Founder-Director गौरव गौड़ ने कहा, "एलीट मिस राजस्थान का 13वां सीजन बेहद खास है। शुरुआत से ही प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। PI राउंड में सभी 57 प्रतिभागियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ मजबूत दावेदारी पेश की। सभी इतनी दमदार हैं कि जूरी के लिए सर्वश्रेष्ठ का चुनाव करना चुनौतीपूर्ण रहा।"
पूर्व विजेताओं ने बढ़ाया हौसला
जूरी पैनल और अतिथियों के रूप में देबोस्मिता, पारुल ज्योति, निशा सहित एलीट की कई Former Winners मौजूद रहीं। एलीट की Chief Mentor आकांक्षा भल्ला भी उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया और अपने अनुभव साझा कर उनका मनोबल बढ़ाया।
अब आगे क्या?
PI राउंड के परिणामों के बाद चयनित प्रतिभागी Grand Finale की तैयारियों और Grooming Sessions की ओर बढ़ेंगी। एलीट मिस राजस्थान का अगला और फाइनल ऑडिशन 29 नवंबर को प्रतिष्ठा बैंक्वेट में नि:शुल्क आयोजित होगा। इसके बाद टॉप 30 प्रतिभागी ग्रूमिंग के लिए आगे जाएंगी।