जयपुर में Aarogya Mandir की ASHA-ANM को दो दिवसीय Ayush प्रशिक्षण
जयपुर में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की आशा, ANM और आयुष मित्रों के लिए दो दिवसीय आवासीय Ayush प्रशिक्षण शुरू हुआ। गांव-गांव स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर।
अनन्य सोच । उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग जयपुर 'ब' के अधीन संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में कार्यरत आशा, ANM, नर्स-कम्पाउण्डर और आयुष मित्रों का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शनिवार, 14 नवंबर को शुरू हुआ। डॉ. राजेश शर्मा और जयपुर संभाग के अतिरिक्त निदेशक (आयुर्वेद) डॉ. बत्तीलाल बैरवा ने भगवान धन्वन्तरि की तस्वीर के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
किन विषयों पर मिली जानकारी
उपनिदेशक डॉ. मुखत्यार सिंह ने बताया कि प्रतिभागियों को आरोग्य मंदिरों पर उनके कार्यों की योजना का आमुखीकरण कराया गया। इसके साथ प्रकृति परीक्षण की आवश्यकता, CBAC फॉर्म, लेबोरेट्री टेस्ट, सामाजिक और व्यक्तिगत स्वच्छता, आयुष में रेफरल सिस्टम और आयुष मेडिसिन किट की जानकारी दी गई। NCD स्क्रीनिंग, घरेलू उपचार, औषधीय पौधों का उपयोग, आयुष IEC, योग और स्वस्थ जीवनशैली की रिपोर्टिंग पर भी विस्तृत जानकारी दी गई।
उपस्थित अधिकारी
प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. पंकज कुमार के अनुसार डॉ. सत्यनारायण शर्मा (उप निदेशक, जयपुर 'अ'), डॉ. घनश्याम मीणा, नरेन्द्र शर्मा (एडवोकेट), डॉ. ऋषि तिवाड़ी, डॉ. ऋचा तिवारी, डॉ. विजय कुमार, डॉ. ज्योति यादव, डॉ. कृति शर्मा, डॉ. संतोष कुमारी और अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।