Panchayati Raj Election 2026: तीनों चरणों के Voting Schedule में बदलाव, पहले चरण का मतदान अब 22 अक्टूबर को
Rajasthan Panchayati Raj Election 2026 का Revised Schedule जारी। जानें तीनों चरणों में Zila Parishad, Panchayat Samiti, Panch-Sarpanch के मतदान, नामांकन और मतगणना की नई तारीखें।
अनन्य सोच । राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान ने Panchayati Raj Election 2026 के कार्यक्रम में संशोधन किया है। प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण में मतदान, पंच-सरपंच के नामांकन, मतगणना और उपसरपंच चुनाव की तारीखें बदली गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने इसकी जानकारी दी।
प्रथम चरण का Revised Schedule
जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों का मतदान अब 22 अक्टूबर (गुरुवार) को होगा, जो पहले 23 अक्टूबर को तय था। मतदान दलों का प्रस्थान 21 अक्टूबर को होगा। पंच-सरपंच पद के लिए नामांकन 23 अक्टूबर, मतदान और मतगणना 24 अक्टूबर को होंगे। उपसरपंच का चुनाव 25 अक्टूबर को होगा।
द्वितीय चरण की नई तारीखें
दूसरे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों का मतदान 28 अक्टूबर को होगा, जबकि मतदान दलों का प्रस्थान 27 अक्टूबर को रहेगा। पंच-सरपंच का नामांकन 29 अक्टूबर, मतदान और मतगणना 30 अक्टूबर को होंगे। उपसरपंच चुनाव 31 अक्टूबर को कराया जाएगा।
तृतीय चरण का कार्यक्रम
तीसरे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों का मतदान 3 नवम्बर को होगा, जबकि मतदान दलों का प्रस्थान 2 नवम्बर को होगा। पंच-सरपंच का नामांकन 4 नवम्बर, मतदान और मतगणना 5 नवम्बर को होंगे। उपसरपंच चुनाव 6 नवम्बर को होगा।
मतदान का समय और मतगणना
संशोधित कार्यक्रम में मतदान का समय पहले की तरह सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक ही रहेगा। पंच और सरपंच पदों की मतगणना संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतदान समाप्त होते ही की जाएगी।