Panchayat Election 2026: जयपुर के गांवों में 4 चरणों में बजेगा चुनावी बिगुल, जानिए आपके इलाके में किस दिन पड़ेंगे वोट
राजस्थान में Panchayat Election का कार्यक्रम जारी होते ही गांवों में सियासी हलचल तेज हो गई है। जयपुर जिले में भी चार चरणों में मतदान होगा। प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू होगी और परिणाम 20 नवंबर को आएंगे।
अनन्य सोच । गांव की चौपाल पर अब चुनावी चर्चा गरमाने वाली है। राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, राजस्थान में Panchayati Raj Election की प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू होगी। जयपुर जिले की 597 ग्राम पंचायतों और 22 पंचायत समितियों में चार चरणों में चुनाव होंगे।
जयपुर में किस चरण में कौन-सा क्षेत्र
पहले चरण में गोविंदगढ़, चौमूं, किशनगढ़-रेनवाल, जोबनेर, झोटवाड़ा, सांभरलेक, दूदू और मौजमाबाद शामिल हैं। दूसरे चरण में आमेर, जालसू, रामपुरा-डाबड़ी, शाहपुरा और अमरसर में चुनाव होंगे। तीसरे चरण में फागी, माधोराजपुरा, चाकसू, सांगानेर और कोटखावदा हैं। चौथे चरण में बस्सी, तुंगा, जमवारामगढ़ और आंधी में मतदान होगा।
जिला परिषद और पंचायत समिति के लिए कब वोट
Zila Parishad और Panchayat Samiti सदस्यों के लिए मतदान 23 अक्टूबर, 29 अक्टूबर, 4 नवंबर और 14 नवंबर को होगा। हर चरण में मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा।
पंच-सरपंच की तारीखें अलग
Panch-Sarpanch Election के चारों चरण 25 अक्टूबर, 31 अक्टूबर, 6 नवंबर और 16 नवंबर को होंगे। इन पदों की Counting मतदान के दिन ही संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर होगी। अगले दिन उपसरपंच का चुनाव कराया जाएगा।
20 नवंबर को आएगा बड़ा नतीजा
जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना 20 नवंबर को होगी। इसके बाद अलग-अलग दिन पदाधिकारी चुने जाएंगे:
25 नवंबर: जिला प्रमुख
26 नवंबर: उप जिला प्रमुख
27 नवंबर: प्रधान
28 नवंबर: उप प्रधान