Kashi Tamil Sangamam 5.0: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन 28 नवंबर को वाराणसी में करेंगे उद्घाटन

Kashi Tamil Sangamam 5.0 का आयोजन 28 नवंबर से 12 दिसंबर तक वाराणसी में होगा। थीम Thirukkural पर है, 1,400 प्रतिनिधि शामिल होंगे।

Nov 27, 2026 - 18:18
Nov 27, 2026 - 18:26
 0
Kashi Tamil Sangamam 5.0: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन 28 नवंबर को वाराणसी में करेंगे उद्घाटन

अनन्य सोच । उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 28 नवंबर को वाराणसी में काशी तमिल संगमम् के पांचवें आयोजन (KTS 5.0) का उद्घाटन करेंगे। यह आयोजन 12 दिसंबर 2026 तक चलेगा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समापन सत्र में शामिल होंगे। इसका उद्देश्य तमिलनाडु और काशी के सदियों पुराने सांस्कृतिक, भाषाई और सभ्यतागत रिश्तों को मजबूत करना है। यह पहल 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना से जुड़ी है। आयोजन शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की ओर से IIT मद्रास, BHU, शास्त्रीय तमिल केंद्रीय संस्थान, उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र के अन्य विभागों के सहयोग से हो रहा है।

Thirukkural है इस बार की थीम

इस बार की थीम "तिरुक्कुरल पयिल्वोम" है, यानी "आइए, तिरुक्कुरल का अध्ययन करें।" तिरुवल्लुवर रचित इस ग्रंथ में 1,330 दोहे हैं, जो अरम (सदाचार), पोरुल (धन व शासन) और इनबम (प्रेम व मानवीय संबंध) में बंटे हैं। मकसद विद्यार्थियों और युवाओं में इसकी समझ बढ़ाना है।

1,400 प्रतिनिधि, आठ दिन की यात्रा

तमिलनाडु से करीब 1,400 प्रतिभागी सात समूहों में आएंगे, हर समूह में लगभग 200 लोग होंगे। आठ दिन की यात्रा में चार दिन आवागमन और चार दिन कार्यक्रमों के हैं। प्रतिनिधि वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या जाएंगे। इनमें विद्यार्थी, शिक्षक, लेखक व मीडिया पेशेवर, कृषि प्रतिनिधि, शिल्पकार, महिलाएं और आध्यात्मिक धर्मगुरु शामिल हैं। वे काशी विश्वनाथ मंदिर, रामनगर किला, भारत माता मंदिर, त्रिवेणी संगम और श्रीराम मंदिर जाएंगे, साथ ही गंगा आरती और गंगा स्नान में हिस्सा लेंगे। एक विशेष Tamil Heritage Circuit में सुब्रमण्यम भारती का पैतृक घर, केदार घाट, काशी मठम् और BHU का तमिल विभाग शामिल है।

Student और School Programme

देशभर के 1,000 उच्च शिक्षण संस्थान एक-एक विद्यार्थी नामित करेंगे। चयनित छात्र 22 भाषाओं और अंग्रेजी में ऑनलाइन orientation लेंगे। इसके बाद एक महीने के शोध कार्यक्रम में 4 से 10 पृष्ठ का लेख तैयार करना और एक घंटे की प्रस्तुति देनी होगी। पात्र विद्यार्थियों को 10,000 रुपये की scholarship मिलेगी। तमिलनाडु के 50 शिक्षक उत्तर प्रदेश के स्कूलों में तिरुक्कुरल पढ़ाएंगे, जबकि नेशनल बुक ट्रस्ट वाराणसी के स्कूलों में पठन सत्र कराएगा। BHU भारतीय भाषा समिति के साथ राष्ट्रीय सम्मेलन करेगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, लघु फिल्में और हस्तशिल्प-हथकरघा स्टॉल होंगे।

Digital Initiatives

CICT बहुभाषी Thirukkural app लाया है, जिसमें सभी 1,330 दोहे 22 भाषाओं में हैं। इसके अलावा एनिमेटेड वीडियो और audiobook भी उपलब्ध होंगे। MyGov पर तिरुक्कुरल क्विज़ में भी भाग लिया जा सकता है।