नाटक सीता बनबास में Sita की पीड़ा और स्वाभिमान की भावुक प्रस्तुति

Rajasthan International Centre, Jaipur में ANK Theatre Group, मुंबई ने Agha Hashar Kashmiri लिखित नाटक सीता बनबास की Live Music के साथ प्रभावशाली प्रस्तुति दी।

Nov 27, 2026 - 10:16
Nov 27, 2026 - 10:18
 0
नाटक सीता बनबास में Sita की पीड़ा और स्वाभिमान की भावुक प्रस्तुति

अनन्य सोच । राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC), जयपुर के मुख्य सभागार में गुरुवार को ANK Theatre Group, मुंबई ने नाटक "सीता बनबास" का मंचन किया। प्रीता माथुर ठाकुर द्वारा प्रोड्यूस किए गए इस नाटक में उत्तर रामायण के उस मार्मिक प्रसंग को प्रस्तुत किया गया, जिसमें भगवान राम द्वारा सीता का परित्याग किया जाता है।

Sita की यात्रा: परित्याग से आत्म-मुक्ति तक

वर्ष 1928 में प्रसिद्ध Parsi Theatre नाटककार आगा हश्र कश्मीरी द्वारा लिखा गया यह नाटक सीता के वनवास से जुड़ी भावनात्मक और नैतिक जटिलताओं को सामने रखता है। कहानी सीता की उस यात्रा पर केंद्रित है, जिसमें परित्याग, मातृत्व, गरिमा और आत्म-मुक्ति के पड़ाव आते हैं। नाटक प्रेम, कर्तव्य, न्याय और समाज में स्त्री की स्थिति जैसे सवाल भी उठाता है। राम के प्रति प्रेम और अपने साथ हुए अन्याय के बीच सीता का संघर्ष इसका मूल भाव है।

लव-कुश और राम दरबार का टकराव

नाटक में सीता के पुत्र लव और कुश के बड़े होने की यात्रा भी दिखाई गई है। आगे चलकर वे अपने पिता को चुनौती देते हैं, जिससे राम दरबार में नाटकीय टकराव की स्थिति बनती है। इस प्रस्तुति ने रामायण के एक चिरपरिचित प्रसंग को नए नजरिए से देखने का अवसर दिया।

Music, पेंटेड पर्दे और भव्य मंच सज्जा

मंचन में पारसी रंगमंच की भव्यता पेंटेड पर्दों, विस्तृत वेशभूषा, प्रॉप्स, संगीत और कोरियोग्राफी के जरिए दिखी, साथ ही कहानी कहने में आधुनिक दृष्टि भी रही। निर्देशन अतुल तिवारी का रहा। संगीत अमोद भट्ट, कोरियोग्राफी पद्मिनी हल्दनकर और गीत व डिजाइन अतुल तिवारी के रहे। प्रीता माथुर ठाकुर ने सीता की भूमिका निभाई। कलाकारों में अमन गुप्ता (राम), शंकर अय्यर (गुरु वशिष्ठ), मुकुल नाग (गुरु वाल्मीकि) और देव अधिया/तेजस मुनि (लव) शामिल रहे। संगीतकारों की टीम ने लाइव गायन और वादन से प्रस्तुति को और प्रभावी बनाया।