Eetha movie pramotion: Randeep Hooda और Shraddha Kapoor ने Utekar, Lavani और Nana Patekar पर की बात

Jaipur में Eetha के Promotion पर Randeep Hooda और Shraddha Kapoor ने Laxman Utekar, Lavani की मेहनत, Physical Transformation और Nana Patekar की चर्चा पर खुलकर जवाब दिए।

Nov 27, 2026 - 09:49
Nov 27, 2026 - 09:52
 0
Eetha movie pramotion: Randeep Hooda और Shraddha Kapoor ने Utekar, Lavani और Nana Patekar पर की बात

अनन्य सोच । फिल्म Eetha के प्रमोशन के लिए Randeep Hooda और Shraddha Kapoor गुलाबी नगरी पहुंचे। दोनों कलाकारों की एक झलक पाने के लिए फैंस की भारी भीड़ उमड़ी। उत्साह इतना था कि लोग आगे बढ़ने की होड़ में एक-दूसरे पर चढ़ते दिखे और सुरक्षा इंतजाम संभालना मुश्किल हो गया। इसी दौरान दोनों कलाकारों से हुई बातचीत के अंश:

सवाल: Laxman Utekar के साथ आप इस फिल्म में काम कर रहे हैं, जबकि पहले "छावा" का ऑफर भी आया था। दोनों साथ काम नहीं कर पाए। अब मौका मिला, तो अनुभव कैसा रहा?

रणदीप और श्रद्धा, दोनों ने Utekar को बेहतरीन Director बताया। उनके मुताबिक साथ काम करने में बहुत मजा आया और पूरी टीम ने फिल्म को बड़ी मेहनत से बनाया है। (छावा छोड़ने के कारण पर रणदीप ने कुछ नहीं कहा।)

सवाल: श्रद्धा, Lavani में 8-9 मीटर की नववारी साड़ी और करीब 4 किलो के घुंघरू पहनने होते हैं। आपका ननिहाल मराठी है, तो डांस तो खून में है, फिर Lavani कैसी रही?

श्रद्धा ने माना कि मराठी पृष्ठभूमि से डांस उनके भीतर है, फिर भी Lavani आसान नहीं थी। उन्होंने कहा कि इसमें बहुत मेहनत लगी और शूटिंग के दौरान चोट भी आई। जो काम मिला, उसे बखूबी निभाना था। लगातार प्रैक्टिस और टीम के सपोर्ट से ही यह संभव हो पाया।

सवाल: रणदीप, श्रद्धा जैसी अभिनेत्री के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा?

रणदीप ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि श्रद्धा इतनी खूबसूरत हैं कि उनके सामने वे खुद कहां दिखेंगे। फिल्म में रणदीप का लुक काफी दमदार नजर आता है, क्योंकि उन्होंने अपनी Physique पर बहुत ढंग से काम किया है।

सवाल: चर्चा है कि Nana Patekar की यह आखिरी फिल्म है। क्या यह सच है?

रणदीप ने इस बात से साफ इनकार किया। उनका कहना था कि ऐसी खबरों में दम नहीं है और Nana Patekar इस फिल्म में नहीं हैं। हालांकि ऑनलाइन कुछ जगहों पर उनका नाम फिल्म से जुड़ा दिखता है। इस अंतर पर टीम की ओर से अलग से कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है।