जयपुर डायलॉग्स Annual Summit 2026: 30 अक्टूबर से "धर्मयुद्ध – द बैटल फॉर भारत" थीम पर तीन दिवसीय वैचारिक सम्मेलन

The Jaipur Dialogues का 11वां Annual Summit 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक जयपुर में होगा। 80 से अधिक वक्ता, करीब 50 सत्र और थीम "धर्मयुद्ध – द बैटल फॉर भारत"।

Oct 29, 2026 - 18:28
Oct 29, 2026 - 18:33
 0
जयपुर डायलॉग्स Annual Summit 2026: 30 अक्टूबर से "धर्मयुद्ध – द बैटल फॉर भारत" थीम पर तीन दिवसीय वैचारिक सम्मेलन

अनन्य सोच । विचार-विमर्श के मंच The Jaipur Dialogues का 11वां तीन दिवसीय Annual Summit 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक जयपुर के जेएलएन मार्ग स्थित होटल क्लार्क आमेर में आयोजित होगा। इस वर्ष की थीम "धर्मयुद्ध – द बैटल फॉर भारत" रखी गई है। संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व वरिष्ठ नौकरशाह संजय दीक्षित ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।

80 से अधिक वक्ता, करीब 50 सत्र

आयोजकों के अनुसार सम्मेलन में देश-विदेश से 80 से अधिक वक्ता शामिल होंगे। इनमें रक्षा विश्लेषक, विधि विशेषज्ञ, इतिहासकार, मीडिया जगत की हस्तियां और policy-makers शामिल हैं। स्टेज के 12, ओपन माइक के 17 और राउंड टेबल के 17 सहित करीब 50 सत्र होंगे। ये सत्र मुख्य सभागार, ग्रुप डिस्कशन, ओपन माइक और टेंट परिसर में चलेंगे। दीक्षित के मुताबिक तैयारियां अंतिम रूप ले चुकी हैं और अतिथि वक्ताओं का जयपुर पहुंचना शुरू हो गया है।

Inaugural Session और प्रमुख चर्चाएं

30 अक्टूबर के उद्घाटन सत्र में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर मुख्य अतिथि होंगे। सत्र का विषय "भारत राइजिंग – व्हाई भारत मस्ट राइज एंड व्हाई इट वाज़ इन स्लंबर?" है, जिसका संचालन संजय दीक्षित करेंगे। न्यायपालिका और Lawfare पर "मिलॉर्ड्स एंड फ्यूचर ऑफ जुडिशरी इन इंडिया" सत्र होगा, जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया और दीक्षित वक्ता होंगे। इसी दौरान 'हिंदू लीगल Aid वेबसाइट' का लॉन्च भी होगा।

Geopolitics, Media और Culture पर मंथन

Geopolitics सत्रों में दक्षिण एशियाई कूटनीति, 'ब्रिक्स बनाम जी-7' और आत्मनिर्भर रक्षा उत्पादन पर चर्चा होगी। वक्ताओं में मेजर जनरल राजीव नारायणन, लेफ्टिनेंट जनरल डी.पी. पांडे, सुशांत सरीन और तिलक देवशर शामिल हैं। Media और narrative पर बने पैनल में आनंद रंगनाथन, रुबिका लियाकत, अमन चोपड़ा, सुशांत सिन्हा और प्रखर श्रीवास्तव होंगे। संस्कृति और इतिहास के सत्रों में शेफाली वैद्य, अद्वैता काला, संजीव नेवार और डॉ. सी.के. राजू जैसे वक्ता रहेंगे।

Book Launch और आयोजकों का पक्ष

सम्मेलन में कई पुस्तकों और कवर का विमोचन होगा। इनमें दीक्षित की 'काफिल्स गाइड टू सूफिज्म' का कवर, अमी गणात्रा की 'व्हाई आर वी दिस वे', शांतनु गुप्ता की 'बुलडोजर बाबा' और डॉ. परीक्षित सिंह की 'वेद फॉर जेन ज़ी' शामिल हैं। अजय के. राइन और ओ.पी. पांडे की 'स्नो लेपर्ड्स ऑफ गुरेज' भी लॉन्च होगी। दीक्षित ने कहा कि यह summit राष्ट्रीय सुरक्षा, न्यायिक सुधार और मीडिया की प्रामाणिकता जैसे मुद्दों पर खुली बहस का मंच है।