NZ vs IND: बारिश के बीच भारत ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला; मैच घटकर 40-40 ओवर का
NZ vs IND मुकाबले में बारिश के बीच शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। मैच 40-40 ओवर का है। जानिए दोनों टीमों की Playing XI और नए नियम।
अनन्य सोच । हैमिल्टन में न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेले जा रहे वनडे मुकाबले की शुरुआत बारिश की बाधा के साथ हुई। भारतीय कप्तान Shubman Gill ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। खराब मौसम के कारण मैच अब 40-40 ओवर का खेला जाएगा।
बारिश की वजह से देरी से हुआ टॉस
BCCI के अपडेट के अनुसार टॉस स्थानीय समय 4:30 बजे (भारत में 9:00 बजे) होना था और खेल 5:00 बजे (9:30 IST) शुरू होना था। टॉस से ठीक पहले फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिसके बाद स्टंप्स हटाकर पिच को कवर करना पड़ा। कुछ देर बाद बारिश थमने पर कवर हटाए गए और टॉस हुआ।
Toss: गिल ने जीता, सैंटनर लगातार सातवीं बार चूके
भारत के कप्तान गिल ने टॉस जीतकर bowl first का फैसला लिया। इस दौरे पर न्यूजीलैंड के कप्तान Mitchell Santner का यह लगातार सातवां टॉस हार है। भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया, जबकि न्यूजीलैंड ने एक बदलाव करते हुए मैट फिशर को टिकनर की जगह शामिल किया।
संशोधित नियम: हर गेंदबाज के लिए 8 ओवर
घटे हुए ओवरों के कारण revised playing conditions लागू किए गए हैं।
हर गेंदबाज अधिकतम 8 ओवर डाल सकेगा
Powerplay 1: ओवर 1 से 8
Powerplay 2: ओवर 9 से 32
Powerplay 3: ओवर 33 से 40
न्यूजीलैंड की Playing XI
1.विल यंग
2. टिम सीफर्ट
3. हेनरी निकोल्स
4. डैरिल मिचेल
5. टॉम लैथम (विकेटकीपर)
6. ग्लेन फिलिप्स
7. मिचेल सैंटनर (कप्तान)
8. नाथन स्मिथ
9. काइल जैमिसन
10. जैकब डफी
11. मैट फिशर
भारत की Playing XI
1. रोहित शर्मा
2. शुभमन गिल (कप्तान)
3. विराट कोहली
4. श्रेयस अय्यर
5. अक्षर पटेल
6. केएल राहुल (विकेटकीपर)
7. नमन धीर
8. अंशुल कंबोज
9. औकिब नबी
10. गुरनूर बराड़
11. अर्शदीप सिंह
मौसम की स्थिति के चलते मैच के दौरान भी rain interruption की संभावना बनी हुई है।