Jaipur Literature Festival के 20 साल: 14 से 18 जनवरी 2027 को होगा 20th Edition, 22 भाषाओं में हुई घोषणा
Jaipur Literature Festival 2027 का 20th Edition 14-18 जनवरी को जयपुर में होगा। जानें फेस्टिवल की थीम, 20 साल का सफर, 8,000+ वक्ताओं की भागीदारी और 22 भाषाओं में घोषणा।
अनन्य सोच । दुनिया के प्रमुख साहित्यिक मंचों में शुमार Jaipur Literature Festival अपना ऐतिहासिक 20th Edition 14 से 18 जनवरी 2027 को जयपुर में मनाएगा। Vedanta द्वारा प्रस्तुत यह आयोजन राजस्थान सरकार के निरंतर सहयोग से होगा और साहित्य, विचारों तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान के दो दशकों का उत्सव होगा।
2008 से अब तक का सफर
वर्ष 2008 में पहले संस्करण से शुरू हुआ यह फेस्टिवल आज लेखकों और पाठकों के सम्मेलन से कहीं आगे बढ़ चुका है। आयोजकों के अनुसार, दो दशकों में फेस्टिवल ने 8,000 से अधिक लेखकों, वक्ताओं और कलाकारों की मेजबानी की है और पचास लाख से अधिक दर्शकों का स्वागत किया है।
अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी
भारत के साथ-साथ फेस्टिवल ने अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया, मध्य-पूर्व, मालदीव और आयरलैंड में भी अपनी International Presence दर्ज कराई है। आयोजकों का कहना है कि इसने जयपुर और राजस्थान की साहित्यिक व सांस्कृतिक पहचान को देश-दुनिया के दर्शकों तक पहुंचाया है।
थीम: "20 वर्ष। विचार। कहानियाँ। बातचीत।"
इस थीम पर आधारित 20वां संस्करण साहित्य, संस्कृति, शिक्षा और कला से जुड़े लेखकों, चिंतकों, कलाकारों और विविध आवाजों को एक मंच पर लाएगा। फेस्टिवल की परंपरा रही है कि विषयों, भाषाओं और दृष्टिकोणों के पार संवाद के लिए यह खुला और सुलभ रहे, जिसे यह संस्करण आगे बढ़ाएगा।
22 भाषाओं में घोषणा
20वीं वर्षगांठ के पड़ाव पर फेस्टिवल ने अपनी घोषणा एक साथ भारत की 22 आधिकारिक भाषाओं में जारी की है। यह बहुभाषी कथा-कथन और साहित्य व विचारों तक व्यापक पहुंच के प्रति इसकी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।