Ayurveda Cosmetology Unit: बीकानेर के आयुर्वेद महाविद्यालय में अर्जुन राम मेघवाल ने किया शुभारंभ

केंद्रीय कानून मंत्री Arjun Ram Meghwal ने बीकानेर के राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में Ayurveda Cosmetology Unit का शुभारंभ किया। त्वचा और बालों के evidence-based उपचार मिलेंगे।

Nov 25, 2026 - 23:10
Nov 25, 2026 - 23:11
 0
Ayurveda Cosmetology Unit: बीकानेर के आयुर्वेद महाविद्यालय में अर्जुन राम मेघवाल ने किया शुभारंभ

अनन्य सोच । केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बुधवार को बीकानेर के राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में Ayurveda Cosmetology Unit का शुभारंभ किया। इस इकाई का उद्देश्य आयुर्वेद के evidence-based उपचारों के जरिए त्वचा, बाल और समग्र स्वास्थ्य एवं सौंदर्य संबंधी समस्याओं का उपचार करना और health promotion को बढ़ावा देना है।

विद्यार्थियों से मूल सिद्धांतों के गहन अध्ययन का आह्वान

मेघवाल ने विद्यार्थियों से आयुर्वेद के मूल सिद्धांतों का गहन अध्ययन करने, प्राचीन ज्ञान को आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझने और मानव कल्याण के लिए समर्पित भाव से काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय ने आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाओं के विस्तार, innovation, research और गुणवत्तापूर्ण Ayurveda education को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है।

संत और प्राचार्य ने बताया इकाई का महत्व

स्वामी विमर्शानंद महाराज ने आयुर्वेद की पुरातन परंपरा और भारतीय चिकित्सा पद्धति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में समर्पण और सेवा भावना से काम करने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद मिश्रा ने इकाई की आवश्यकता और कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसका लक्ष्य पारंपरिक आयुर्वेदिक ज्ञान और आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान के समन्वय से quality treatment उपलब्ध कराना है।

त्वचा और बालों के रोगों का इलाज व परामर्श

द्रव्यगुण विभागाध्यक्ष डॉ. के. सी. अरोड़ा ने आयुर्वेद में त्वचा और बालों से जुड़े रोगों के evidence-based उपचारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस इकाई के माध्यम से त्वचा और बालों के विभिन्न विकारों के लिए आयुर्वेद आधारित उपचार और परामर्श सेवाएं संचालित की जा रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशित बीएएमएस विद्यार्थियों के लिए 'आयुर्प्रवेशिका' कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।