Government Email ID की Security पर Rajasthan Police की Advisory: शॉपिंग और Social Media Apps पर न करें इस्तेमाल
Rajasthan Police की Cyber Branch R4C ने Government Email ID की Security के लिए Advisory जारी की। Dark Web पर Login Details लीक होने के मामले सामने आए हैं।
अनन्य सोच । सरकारी ई-मेल आईडी की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उसके अनधिकृत उपयोग को रोकने के लिए राजस्थान पुलिस की Cyber Branch R4C ने Advisory जारी की है। पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर जारी इस एडवाइजरी में अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने को कहा गया है।
Dark Web पर बिक रहे Login Details
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (साइबर क्राइम) श्री वीके सिंह ने बताया कि साइबर अपराधी सरकारी ई-मेल आईडी और पासवर्ड चुराकर उनका दुरुपयोग कर सकते हैं। Security Operations Centre (SOC) को Dark Web पर सरकारी ई-मेल के Login Details बिकने और लीक होने के मामले मिले हैं।
श्री सिंह के अनुसार सरकारी ई-मेल सिर्फ आधिकारिक पत्राचार तक सीमित नहीं है। इसका उपयोग Rajasthan SSO और अन्य अहम सरकारी सेवाओं में भी होता है। ई-मेल और पासवर्ड लीक होने पर विभागीय सूचनाओं, गोपनीय दस्तावेजों और डिजिटल संसाधनों तक अनधिकृत पहुंच का जोखिम बन सकता है।
एक ही Password से बढ़ता खतरा
कई कर्मचारी सरकारी ई-मेल से अमेजन, फ्लिपकार्ट, जोमैटो, फेसबुक, कैब बुकिंग और गेमिंग ऐप्स पर अकाउंट बना लेते हैं। यदि इन प्लेटफॉर्म पर सरकारी ई-मेल जैसा ही Password रखा गया हो और उस प्लेटफॉर्म का Data Leak हो जाए, तो सरकारी खाते की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। अपराधी चुराए गए Credentials से सरकारी खातों में घुसने की कोशिश कर सकते हैं। इससे SSO, SecLAN और RajSWAN जैसे संसाधनों और उनमें मौजूद संवेदनशील जानकारी पर असर पड़ने की आशंका रहती है।
इन Warning Signs को न करें नजरअंदाज
एडवाइजरी के अनुसार इन संकेतों पर तुरंत ध्यान दें:
बिना अनुरोध Login Alert या OTP आना
'Sent' फोल्डर में ऐसे संदेश मिलना जो आपने नहीं भेजे
खाते से अपने आप Logout होना या पासवर्ड बदल जाना
ऐसे ई-मेल का 'Read' दिखना जो आपने खोले ही नहीं
सहकर्मियों की आधिकारिक आईडी से संदिग्ध संदेश आना
ऐसा होने पर सरकारी ई-मेल को किसी शॉपिंग या सोशल मीडिया ऐप में इस्तेमाल किया गया हो तो ऐप की प्रोफाइल में जाकर उसे हटाएं और व्यक्तिगत ई-मेल दर्ज करें। पासवर्ड किसी सुरक्षित डिवाइस से तुरंत बदलें और haveibeenpwned.com पर संभावित Data Leak की जांच करें। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत IT Helpdesk या SOC को दें।
क्या करें, क्या न करें और कहां करें शिकायत
क्या करें:
सरकारी ई-मेल का उपयोग सिर्फ आधिकारिक कार्यों के लिए करें
निजी पंजीकरण और सब्सक्रिप्शन के लिए व्यक्तिगत ई-मेल रखें
सरकारी ई-मेल के लिए 12-14 अक्षरों का मजबूत और अलग पासवर्ड रखें
ई-मेल और SSO खाते पर MFA/Two-Factor Authentication चालू रखें
क्या न करें:
शॉपिंग, गेमिंग, डेटिंग, कैब बुकिंग या लोन ऐप्स पर सरकारी ई-मेल से अकाउंट न बनाएं
वही पासवर्ड किसी दूसरे खाते में न रखें
निजी खातों की रिकवरी के लिए सरकारी ई-मेल न दें
सरकारी फाइलें निजी ई-मेल या व्यक्तिगत गूगल ड्राइव पर फॉरवर्ड न करें
पासवर्ड या OTP साझा न करें और अनधिकृत थर्ड-पार्टी ऐप्स को एक्सेस न दें
साइबर सुरक्षा में चूक या ठगी होने पर निकटतम पुलिस थाने, साइबर पुलिस स्टेशन या राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in पर सूचना दें। त्वरित मदद के लिए Cyber Helpline 1930 या हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 / 9257510100 पर संपर्क किया जा सकता है।