Junior Engineer Recruitment: विद्युत निगमों में 869 पदों की ऑनलाइन परीक्षा 29-30 नवम्बर को
राजस्थान के पांचों विद्युत निगमों में Junior Engineer के 869 पदों की Online Exam 29-30 नवम्बर को होगी। परीक्षा तिथि, समय और जिले की सूचना जारी।
अनन्य सोच । राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम की ओर से राज्य के पांचों विद्युत निगमों में Junior Engineer-I के कुल 869 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षाएं 29 और 30 नवम्बर 2026 को राजस्थान के 12 जिलों में आयोजित की जाएंगी।
Post-wise Vacancy का विवरण
इस बार भर्ती में Electrical के 727 पद, Mechanical के 110 पद और Civil के 32 पद शामिल हैं। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए प्रक्रिया दो चरणों में रखी गई है।
पहले चरण की सूचना जारी
गुरुवार को प्रथम चरण में सभी अभ्यर्थियों को उनकी परीक्षा की तिथि, समय और परीक्षा केन्द्र के जिले की जानकारी भेज दी गई है। यह सूचना प्रत्येक अभ्यर्थी को SMS और ई-मेल के माध्यम से दी गई है।
Admit Card और दूसरा चरण
द्वितीय चरण में 25 नवम्बर को अभ्यर्थियों के परीक्षा केन्द्र का नाम, उसका गूगल लिंक और परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारियां जारी की जाएंगी। इसके बाद अभ्यर्थी पांचों विद्युत निगमों की वेबसाइट से अपना Admit Card डाउनलोड कर सकेंगे।
अन्य पदों की परीक्षा अपडेट
कनिष्ठ सहायक/वाणिज्यिक सहायक-द्वितीय के कुल 765 पदों की परीक्षा तिथि, समय और शहर की सूचना 25 नवम्बर को जारी होगी। वहीं कनिष्ठ लेखाकार के 371 पदों के लिए यह सूचना 1 जनवरी 2027 को जारी की जाएगी।
इस बार विद्युत उत्पादन निगम ने परीक्षा केन्द्रों की जानकारी में अतिरिक्त गोपनीयता बरतते हुए परीक्षा संबंधी जानकारियां दो चरणों में जारी करने का निर्णय लिया है।