RRB Group D Result 2026 घोषित: 22,195 पदों के लिए PET की तैयारी, 16 नवंबर से Scorecard
RRB Group D Result 2026 घोषित हो गया है। 22,195 पदों के लिए PET को तीन गुना अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट हुए। Scorecard 16 नवंबर शाम 5 बजे से उपलब्ध होगा।
अनन्य सोच । रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने लेवल-1 (ग्रुप डी) भर्ती परीक्षा का Result घोषित कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV, पॉइंट्समैन-बी और असिस्टेंट सहित लेवल-1 के कुल 22,195 पदों पर नियुक्तियां होंगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा 3 से 25 अगस्त 2026 के बीच हुई थी।
कहां देखें Result
परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपने-अपने रीजनल RRB पोर्टल (जैसे rrbcdg.gov.in) पर जाकर चयनित उम्मीदवारों की जोन-वार Merit List की PDF देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
PET के लिए तीन गुना अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट
परिणाम में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए समुदाय-वार रिक्तियों के तीन गुना अभ्यर्थी चुने गए हैं। PDF में रोल नंबर मेरिट क्रम में नहीं, बल्कि बढ़ते क्रम में दिए गए हैं। दिव्यांगजन, भूतपूर्व सैनिक और अप्रेंटिसशिप श्रेणी के अभ्यर्थियों को PET से छूट मिली है।
16 नवंबर से Scorecard, आगे की प्रक्रिया
उम्मीदवार अपना Percentile Score और Normalized Marks 16 नवंबर 2026 को शाम 5:00 बजे से देख सकेंगे। यह लिंक 1 दिसंबर 2026 को रात 11:55 बजे तक लाइव रहेगा। PET में सफल अभ्यर्थियों को Document Verification (DV) और मेडिकल जांच से गुजरना होगा। अगले चरणों की समय-सारणी के लिए अभ्यर्थी अपने जोनल RRC की वेबसाइट देखते रहें।