राष्ट्रपति मुर्मु ने युवा डॉक्टरों से कहा- Compassion और Ethics सबसे ऊपर रखें
ABVIMS और डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के 12वें Convocation में राष्ट्रपति मुर्मु ने Medical Ethics पर जोर दिया। 324 graduates को डिग्री और 58 Gold Medal दिए गए।
अनन्य सोच । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विज्ञान भवन में ABVIMS और डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के 12वें Convocation को संबोधित किया। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति ने युवा चिकित्सकों से Medical Ethics बनाए रखने और Compassion व मानवता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया।
राष्ट्रपति का संदेश
राष्ट्रपति ने कहा कि Quality Healthcare केवल शहरों और संपन्न वर्ग तक सीमित न रहे। उन्होंने डॉक्टरों से दूरदराज और वंचित इलाकों तक सेवाएं पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि देश में करीब 1.75 लाख Ayushman Arogya Mandir चल रहे हैं। Ayushman Bharat PM-JAY में हर परिवार को सालाना 5 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है, जबकि 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को भी यही कवर दिया जाता है। उन्होंने Preventive Healthcare, Telemedicine, AI और Traditional Medicine के एकीकरण पर जोर दिया। साथ ही 'One Health' दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत बताई। छात्राओं की बढ़ती भागीदारी की भी उन्होंने सराहना की।
नड्डा बोले- Medical Education विशेषाधिकार भी, जिम्मेदारी भी
स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने कहा कि मेडिकल शिक्षा समाज के सहयोग और Public Investment से मिलती है, इसलिए इसके साथ सेवा का दायित्व जुड़ा है। उन्होंने बताया कि 10,000 UG-PG Medical Seats बढ़ाने के लिए 15,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। देश में 23 AIIMS स्थापित और संचालित हो चुके हैं। नड्डा ने संस्थान की Annual Report 2025-26 और ABVIMS Journal का विमोचन भी किया।
324 graduates, 58 Gold Medal
समारोह में कुल 324 चिकित्सकों को उपाधि मिली। इनमें 100 MBBS, 177 MD/MS और 47 DM/M.Ch./DrNB स्नातक शामिल हैं। शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 58 Gold Medal प्रदान किए गए।
अस्पताल की उपलब्धियां
संस्थान में 666 बिस्तरों का नया Super Speciality Block शुरू हुआ है, जिसमें Radiotherapy, Nuclear Medicine, Surgical Oncology और GI Surgery विभाग हैं। राम मनोहर लोहिया अस्पताल 2025 में NABH की पूर्ण मान्यता पाने वाला पहला केंद्र सरकार का अस्पताल बना। वर्ष 2025 में यहां 19 लाख से अधिक मरीजों ने OPD सेवाएं लीं।