WhatsApp पर नया Fraud: Fake QR Code से Account Hack, Rajasthan Police ने जारी की Cyber Advisory

Fake QR Code से WhatsApp Account हैक कर ठग संपर्कों से पैसे मांग रहे हैं। Rajasthan Police ने बचाव के उपाय और Cyber Helpline 1930 की जानकारी दी।

Oct 21, 2026 - 23:15
Oct 21, 2026 - 23:17
 0
WhatsApp पर नया Fraud: Fake QR Code से Account Hack, Rajasthan Police ने जारी की Cyber Advisory

अनन्य सोच । साइबर ठग अब WhatsApp अकाउंट पर कब्जा जमाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थान पुलिस की आर-फोर-सी (R4C) साइबर क्राइम शाखा ने बचाव के लिए Cyber Advisory जारी की है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (साइबर क्राइम) वी. के. सिंह के अनुसार, ठग Fake QR Code, Social Engineering और OTP हासिल करने जैसे तरीकों से अकाउंट में सेंध लगाते हैं। अकाउंट हाथ में आते ही वे संपर्क सूची के परिचितों को इमरजेंसी या इलाज के नाम पर पैसे मांगने के संदेश और संदिग्ध लिंक भेजते हैं।

ऐसे फंसाते हैं Cyber Fraudsters

पुलिस के मुताबिक ठग कई तरीके अपनाते हैं:

Fake QR Code या लिंक के जरिए अनजान डिवाइस से WhatsApp लिंक करवाना

दोस्त, अधिकारी या Customer Support बनकर OTP, Verification Code या Two-Step Verification PIN मांगना

संदिग्ध ऐप के जरिए SMS, Notification या Accessibility Permission का दुरुपयोग करना

Remote Access या Screen Sharing ऐप इंस्टॉल करवाकर फोन पर नियंत्रण पाना

ये संकेत दिखें तो हो जाएं सतर्क

Linked Devices में कोई अनजान डिवाइस दिखना

आपकी जानकारी के बिना संदेश जाना या चैट पढ़ी जाना

बिना मांगे OTP या Verification Code आना

परिचितों का बताना कि आपके अकाउंट से पैसे मांगे जा रहे हैं

WhatsApp से अचानक Logout हो जाना

बचाव के उपाय: Cyber Safety Tips

अनजान व्यक्ति, वेबसाइट या संदेश से मिला QR Code स्कैन न करें

Two-Step Verification चालू रखें, मजबूत PIN बनाएं और Recovery Email जोड़ें

OTP, Registration Code या PIN किसी से साझा न करें; WhatsApp या कोई अधिकारी ये कभी नहीं मांगता

Linked Devices की नियमित जांच करें और अनजान डिवाइस को Log Out करें

मोबाइल OS और ऐप अपडेट रखें; अनजान APK या संदिग्ध ऐप इंस्टॉल न करें

पैसे की असामान्य मांग पर फोन कॉल से व्यक्ति की पहचान की पुष्टि करें

Account Hack होने का शक हो तो

Settings → Linked Devices में जाकर सभी अनजान डिवाइस Log Out करें।

अपने नंबर से WhatsApp दोबारा रजिस्टर करें और मिला कोड किसी को न बताएं।

Two-Step Verification और ईमेल अकाउंट की सुरक्षा जांचें, जरूरत हो तो PIN या पासवर्ड बदलें।

संदिग्ध ऐप हटाएं, Permissions जांचें और Security Scan चलाएं।

संपर्कों को दूसरे माध्यम से सूचित करें।

संदिग्ध संदेश, नंबर, URL, Screenshot और लेन-देन का विवरण सुरक्षित रखें।

यहां करें Complaint

निकटतम पुलिस थाने या साइबर पुलिस थाने में सूचना दें। cybercrime.gov.in पर शिकायत करें या Cyber Helpline 1930 पर कॉल करें। साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 और 9257510100 हैं।