Operation Sindoor Film: कार्तिक आर्यन बन सकते हैं लीड, विवेक अग्निहोत्री बनाएंगे फिल्म

Kartik Aaryan विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'ऑपरेशन सिंदूर' में लीड रोल निभा सकते हैं। फिल्म Pahalgam attack के बाद की सैन्य कार्रवाई पर आधारित होगी।

Nov 25, 2026 - 22:56
Nov 25, 2026 - 23:21
 0
Operation Sindoor Film: कार्तिक आर्यन बन सकते हैं लीड, विवेक अग्निहोत्री बनाएंगे फिल्म

अनन्य सोच । Bollywood अभिनेता कार्तिक आर्यन जल्द ही निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'ऑपरेशन सिंदूर' में लीड रोल में नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फिल्म भारत की सैन्य कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंदूर' पर आधारित होगी। इसकी कहानी Pahalgam terror attack के बाद की घटनाओं और भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई पर केंद्रित रहेगी।

किताब से ली गई है कहानी

फिल्म की कहानी लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस 'टाइनी' ढिल्लों की किताब 'ऑपरेशन सिंदूरः द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान' से ली गई है। इसे भूषण कुमार की T-Series और विवेक अग्निहोत्री की प्रोडक्शन कंपनी आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की अलग-अलग यूनिट्स के सहयोग से व्यापक research की गई है।

"तथ्यों और स्पष्टता के साथ दिखाएंगे कहानी"

विवेक अग्निहोत्री का कहना है कि यह कहानी वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। उनकी कोशिश इसे तथ्यों और स्पष्टता के साथ परदे पर लाने की होगी। वे इस फिल्म के जरिए उपमहाद्वीप की सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सैन्य कार्रवाई और उससे जुड़े घटनाक्रम को बड़े परदे पर दिखाना चाहते हैं।

'कैप्टन इंडिया' में बिजी हैं कार्तिक

कार्तिक इन दिनों निर्देशक शिमित अमीन की फिल्म 'कैप्टन इंडिया' की शूटिंग कर रहे हैं। यह फिल्म यमन में हाउती संघर्ष की पृष्ठभूमि पर आधारित है। रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद कार्तिक 'ऑपरेशन सिंदूर' पर काम शुरू कर सकते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आगे फिल्म 'नागजिला' में भी दिखाई देंगे। इसका निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा कर रहे हैं। यह फिल्म 12 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।