पीयूष गोयल का India-US Partnership पर TRUST मंत्र, बोले- दुनिया को चाहिए भरोसेमंद सप्लाई चेन

IACC के 23वें India-US Economic Summit में पीयूष गोयल ने TRUST के पांच सूत्र रखे। Trusted Supply Chain, Talent, Exports और Quad Business Forum पर बड़े संकेत।

Nov 20, 2026 - 18:51
Nov 20, 2026 - 18:53
 0
पीयूष गोयल का India-US Partnership पर TRUST मंत्र, बोले- दुनिया को चाहिए भरोसेमंद सप्लाई चेन

अनन्य सोच । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री Piyush Goyal ने Indo-American Chamber of Commerce (IACC) के 23वें India-US Economic Summit को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका Capital, Technology और Innovation लाता है, जबकि भारत Scale, Talent, Manufacturing और Competitiveness देता है। सम्मेलन की थीम ‘One Shared Future’ रही, जो पिछले वर्ष की ‘Shaping a Shared Future’ से आगे की सोच दिखाती है।

Trust पर टिकी साझेदारी

गोयल ने कहा कि दो चल रहे युद्धों, West Asia Crisis और Russia-Ukraine War के बीच दुनिया को सिर्फ Supply Chain नहीं, बल्कि Trusted Supply Chain चाहिए। इसमें साझेदार Rule of Law और Contracts का सम्मान करें। उन्होंने अमेरिका की आजादी के 250 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी। उनके मुताबिक मनीला के Quad Summit में पीएम नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप ने 2027 की शुरुआत में पहले Quad Business Leaders Forum की घोषणा की।

Global Deals और Exports

न्यूयॉर्क दौरे में कई कंपनियों ने Global Capability Centres, Design, R&D और Business Processes के लिए भारत में विस्तार की रुचि दिखाई। मिस्र के साथ PTA या FTA की Terms of Reference पर सहमति बनी। इटली के उप प्रधानमंत्री एंटोनियो ताजानी के साथ 2029 तक द्विपक्षीय व्यापार 20 अरब यूरो करने का लक्ष्य है। India-EU FTA लागू होने के बाद यह 50 अरब यूरो तक जा सकता है।

गोयल ने बताया कि IMF ने वैश्विक व्यापार वृद्धि का अनुमान सिर्फ 2 प्रतिशत लगाया था। इसके बावजूद उद्योग ने 1 ट्रिलियन डॉलर Export Target चुना। अप्रैल-सितंबर में 480 अरब डॉलर का निर्यात हो चुका है। पिछले वर्ष रिकॉर्ड 863 अरब डॉलर रहा और अक्टूबर में 90 अरब डॉलर का सर्वाधिक मासिक निर्यात दर्ज हुआ।

Digital India और AI की ताकत

उन्होंने UPI और JAM Trinity को Digital Divide घटाने और रिसाव रोककर अरबों डॉलर बचाने का आधार बताया। AI, CAD/CAM, Machine Learning और Advanced Manufacturing को देश के दूर-दराज इलाकों तक पहुंचाने पर जोर दिया। LLM आधारित एजेंट Healthcare, Pharma और Education को स्मार्ट बनाएंगे। Biotechnology, Medical Devices और Clinical Research में भारत अग्रणी होगा।

TRUST के पांच सूत्र

T: Resilient और Trusted Supply Chain

R: Talent बढ़ाना, Dual Degree और शैक्षिक साझेदारी। अमेरिकी विश्वविद्यालयों को भारत आने का न्योता दिया। अमिटी विश्वविद्यालय से मिस्र में रुचि पर जुड़ने का आग्रह किया।

U: महानगरों से बाहर भारत को खोलना, खासकर पूर्वोत्तर और पूर्वी राज्यों में

S: Stakeholders खुलकर चुनौतियां बताएं, सरकार मदद को तैयार

T: परिणामों को Track करना और Accountability तय करना। उन्होंने IACC से सरकार की निगरानी का आग्रह किया।

उन्होंने IACC के क्षेत्रीय चैंबरों के काम की सराहना भी की।