उदयपुर में 16-17 दिसंबर को होगा ग्लोबल स्टोन टेक्नोलॉजी फोरम, 1,000 से अधिक उद्यमी लेंगे भाग
Udaipur में 16-17 दिसंबर को Global Stone Technology Forum (GSTF) होगा। RIICO की समीक्षा बैठक में बताया गया कि 1,000 से अधिक उद्यमी और विदेशी विशेषज्ञ शामिल होंगे।
अनन्य सोच । आगामी 16 और 17 दिसंबर को उदयपुर में होने वाले Global Stone Technology Forum (GSTF) की तैयारियों को लेकर रीको (RIICO) कार्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। रीको के प्रबंध निदेशक सुरेश ओला की अध्यक्षता में हुई बैठक में आयोजन की रूपरेखा और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
1,000 से अधिक उद्यमियों की भागीदारी
लघु उद्योग भारती के संयुक्त राष्ट्रीय महामंत्री नरेश पारीक ने बताया कि इस वर्ष GSTF में 1,000 से अधिक उद्यमी भाग लेंगे। इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर इटली, चीन और श्रीलंका सहित कई देशों के तकनीकी विशेषज्ञ शामिल होंगे। ये विशेषज्ञ Stone Sector में हो रहे वैश्विक नवाचारों पर व्याख्यान देंगे, जिससे भारतीय स्टोन उद्योग को आधुनिक तकनीकों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।
सरकारी नीतियों और योजनाओं की जानकारी
जीएसटीएफ के कन्वीनर नटवरलाल अजमेरा ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न तकनीकों के साथ RIPS, ODOP, REPC, EPM, Environment & Industry से जुड़ी सरकारी नीतियों और उद्योगों को बढ़ावा देने वाली नई योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
250 से अधिक Registration
उदयपुर से ऑनलाइन जुड़े कपिल सुराणा ने तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक 250 से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।
बैठक में सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ स्टोन्स (CDOS) के वाइस चेयरमैन दीपक अजमेरा, CDOS के CEO मुकुल रस्तोगी, मनोज पारीक, संजय बगरिया, प्रकाश पोखरना, अशोक माथुर और रवि शर्मा भी उपस्थित रहे।