वन्यजीव मण्डल की स्थायी समिति की बैठक में 16 नए प्रस्तों पर मंथन, मुकुन्दरा में चीता पुनर्वास पर चर्चा
Jaipur में State Wildlife Board की Standing Committee की 9वीं बैठक हुई। 16 नए प्रस्तावों, Mukundra Hills Tiger Reserve में Cheetah पुनर्वास और Jhalana Leopard Reserve की सुरक्षा पर चर्चा हुई।
अनन्य सोच । वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को अरण्य भवन में राज्य वन्यजीव मण्डल की स्थायी समिति की 9वीं बैठक हुई। बैठक में प्रदेश के Wildlife Conservation से जुड़े अहम प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। समिति ने गत आठवीं बैठक के कार्यवाही विवरण का अनुमोदन किया और प्राप्त निर्देशों की पालना की समीक्षा भी की।
16 नए प्रस्तावों पर चर्चा
बैठक में सड़क निर्माण/मरम्मत, ट्रांसमिशन लाइन, पेयजल, माइनिंग, पावर कनेक्शन और अन्य श्रेणियों के कुल 16 नए प्रस्तावों पर चर्चा हुई। रणथम्भौर, धौलपुर-करौली, रामगढ़ विषधारी, मुकुन्दरा हिल्स और सरिस्का टाइगर रिजर्व के साथ जमवारामगढ़, टॉडगढ़-रावली और माउंट आबू वन्यजीव अभयारण्य, डेजर्ट नेशनल पार्क, राष्ट्रीय चम्बल घड़ियाल अभयारण्य और जवाहर सागर से जुड़े प्रस्ताव भी इनमें शामिल रहे। इन पर आवश्यक शर्तों और सुझावों के साथ अनुशंसा करने का निर्णय लिया गया।
मुकुन्दरा में Cheetah Project की कार्ययोजना
बैठक में मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र के विस्तार पर चर्चा हुई। साथ ही इसे भविष्य में चीता पुनर्वास परियोजना के अनुरूप विकसित करने की कार्ययोजना पर भी विचार किया गया।
झालाना और जवाई में पर्यटन का नियमन
झालाना लेपर्ड रिजर्व में बढ़ती Wildlife Tourism गतिविधियों को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में फेंसिंग और लाइव कैमरा ट्रैपिंग/सर्विलांस व्यवस्था मजबूत करने पर चर्चा हुई। जवाई कंजर्वेशन रिजर्व में पर्यटन और यातायात के नियमन पर भी विस्तार से बात हुई।
ग्रासलैंड रेस्टोरेशन की सराहना
समिति ने तालछापर और जसवंतगढ़ में हुए Grassland Restoration कार्यों की प्रशंसा की। साथ ही कृष्णमृगों के सुरक्षित स्थानांतरण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव (वन) आनंद कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन) पवन कुमार उपाध्याय, समिति सदस्य रवि सिंह, निरंजन कुमार वासु, एस.एन. सिंह, राजपाल सिंह तंवर, नम्रता भारतीय और सदस्य सचिव के.सी.ए. अरुण प्रसाद उपस्थित रहे।