एनसीआर में 'नो पीयूसीसी, नो फ्यूल' की सख्त पालना, 1 जनवरी से डीजल ऑटो पर पूर्ण प्रतिबंध
जयपुर में Air Quality Management Commission की समीक्षा बैठक हुई। NCR में 'No PUCC, No Fuel' की पालना, 1 जनवरी से डीजल ऑटो पर रोक और District Action Plan के निर्देश दिए गए।
अनन्य सोच । वायु गुणवत्ता प्रबंध आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि एनसीआर में Air Pollution की रोकथाम के लिए राज्य स्तरीय कार्ययोजना के साथ जिला स्तरीय कार्ययोजना भी बनाई जाएगी। साथ ही तकनीक का अधिकाधिक उपयोग किया जाएगा। वे सोमवार को शासन सचिवालय में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। वर्मा ने भिवाड़ी में AQI सुधारने के लिए विशेष प्रयासों की जरूरत बताई। उन्होंने एनसीआर के जिलों में 1 जनवरी से डीजल ऑटो के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध के निर्देश भी दिए।
'नो पीयूसीसी, नो फ्यूल' पर ANPR कैमरों में तेजी
आयोग अध्यक्ष ने पेट्रोल पंपों और सीएनजी स्टेशनों पर ANPR कैमरे लगाने के काम में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUCC) नहीं रखने वाले वाहनों को ईंधन न दिया जाए। परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव ने बताया कि 362 पेट्रोल पंपों पर कैमरे लगाने का काम जारी है। इस वर्ष PUCC उल्लंघन पर 76,151 चालान हुए, 438 वाहन स्क्रैप किए गए और 1,526 वाहनों को एनओसी जारी हुई। अलवर और भरतपुर में 5,732 डीजल ऑटोरिक्शा में से 4,232 के संचालन पर रोक लगाई जा चुकी है। 'परिवर्तन' योजना के तहत बीएस-VI से पहले के ट्रक और बसों को स्वच्छ ईंधन वाले वाहनों से बदलने और बीएस-3 व उससे नीचे के वाहनों की Scrapping के निर्देश दिए गए।
Road Dust और Industrial Pollution पर सख्ती
वर्मा ने Road Dust को प्रमुख प्रदूषण स्रोत बताते हुए Mechanized Road Sweeping को प्राथमिकता से लागू करने को कहा। 500 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल वाले निर्माण और विध्वंस स्थलों का ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य होगा, साथ ही वहां कैमरे और Particulate Matter सेंसर लगाकर दूरस्थ निगरानी होगी। उद्योगों में OCEMS और APCD का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नियम तोड़ने वाली स्टोन क्रशिंग इकाइयों पर सख्त कार्रवाई होगी और उनका भी ऑनलाइन पंजीकरण और रिमोट मॉनिटरिंग अनिवार्य रहेगी।
मुख्य सचिव बोले: राष्ट्रीय औसत तक लाना लक्ष्य
मुख्य सचिव ने कहा कि सरकार का लक्ष्य एनसीआर में वायु गुणवत्ता को राष्ट्रीय औसत तक लाना है। उन्होंने राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल को उत्सर्जन की गहन निगरानी और उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। मंडल अध्यक्ष अपर्णा अरोड़ा ने बताया कि नियम तोड़ने वाली औद्योगिक इकाइयों पर सख्त कार्रवाई हो रही है। वर्मा ने भरतपुर, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, अलवर और डीग के कलेक्टरों से भी एक्शन प्लान की प्रगति पर चर्चा की।