Jaipur School Games 7 दिसंबर से: 16 Sports में 5,000 से ज्यादा खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Jaipur School Games 2026-27 का आगाज 7 दिसंबर से होगा। 100 से अधिक स्कूलों के 5,000 से ज्यादा खिलाड़ी 16 खेलों में हिस्सा लेंगे। Registration की आखिरी तारीख 28 नवंबर है।

Nov 22, 2026 - 09:21
Nov 22, 2026 - 09:23
 0
Jaipur School Games 7 दिसंबर से: 16 Sports में 5,000 से ज्यादा खिलाड़ी दिखाएंगे दम

अनन्य सोच । गुलाबी नगरी में स्कूली खेल प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिलने जा रहा है। 'Jaipur School Games 2026-27' का आगाज 7 दिसंबर से होगा। 15 दिन तक चलने वाली इस Inter-School Sports Competition में जयपुर के 100 से अधिक स्कूलों के पांच हजार से ज्यादा विद्यार्थी 16 खेल विधाओं में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य Grassroots Level पर उभरती प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उनमें प्रतिस्पर्धा, अनुशासन व खेल भावना विकसित करना है।

पोस्टर का विमोचन

जयपुर स्कूल गेम्स के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन राजस्थान सरकार के युवा मामले एवं खेल विभाग के कैबिनेट मंत्री और ओलंपिक रजत पदक विजेता कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने किया। उन्होंने स्कूली स्तर पर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की इस पहल को अपना समर्थन दिया।

16 खेलों में होंगे मुकाबले

प्रतियोगिता में Football, Cricket, Basketball, Volleyball, Kabaddi, Kho-Kho, Flag Football, Handball, Table Tennis, Lawn Tennis, Badminton, Pickleball, Athletics, Skating, Taekwondo और Chess शामिल हैं। खेल प्रेमियों को जोड़ने के लिए 24 से अधिक चयनित मुकाबलों के Live Streaming की भी योजना है।

28 नवंबर तक Registration

स्पोर्टजेनिक्स के संस्थापक मोहित सिंह राजावत, जयपुर स्कूल गेम्स के सह-संस्थापक आरजे रोहित और लीग कमिश्नर अनिरुद्ध सिंह राठौड़ ने बताया कि इस आयोजन का मकसद प्रतिभाशाली स्कूली खिलाड़ियों को बड़ा प्रतिस्पर्धात्मक मंच देना है।

Registration की अंतिम तिथि 28 नवंबर तय की गई है। इच्छुक स्कूल और खिलाड़ी आधिकारिक वेबसाइट www.jaipurschoolgames.in पर Online Registration करा सकते हैं। आयोजकों ने 'एक शहर, 16 खेल और हजारों सपने' के संकल्प के साथ 'खेले राजस्थान, बढ़े हिंदुस्तान' का संदेश दिया है।