जयपुर में 29 नवंबर को Hemant Kumar के गीतों की महफ़िल 'सुन जा दिल की दास्तां'

जयपुर के महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम, विद्याश्रम में 29 नवंबर को Hemant Kumar के गीतों और किस्सों पर आधारित 'सुन जा दिल की दास्तां' होगा। प्रवेश निमंत्रण पत्रों से।

Nov 14, 2026 - 22:33
Nov 14, 2026 - 22:44
 0
जयपुर में 29 नवंबर को Hemant Kumar के गीतों की महफ़िल 'सुन जा दिल की दास्तां'

अनन्य सोच । प्रसिद्ध गायक-संगीतकार Hemant Kumar के गीतों और जीवन के अनसुने किस्सों पर आधारित संगीतमय कार्यक्रम 'सुन जा दिल की दास्तां' रविवार, 29 नवंबर को शाम 5:50 बजे महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम, विद्याश्रम में होगा। 'दास्तान-ए-मौसिकी' की इस प्रस्तुति में गीतों के साथ हेमंत कुमार की संगीत यात्रा के दुर्लभ प्रसंग भी सुनाए जाएंगे। इस Live Music Event में प्रवेश निमंत्रण पत्रों से होगा।

ये कलाकार देंगे प्रस्तुति

धर्मेंद्र छाबड़ा, डॉ. अतुल पुरोहित, प्रवीर मुखर्जी, गीतिका चतुर्वेदी, नीलम शर्मा, डॉ. बबीता फगेड़िया, नूपुर शर्मा और हिमांगी छाबड़ा सदाबहार गीत प्रस्तुत करेंगे। विशेष अतिथि गायकों के रूप में डॉ. जयंत शर्मा, खुसरो जमाल खान और सुनील ग्रोवर भी अपनी आवाज़ देंगे। संगीत संयोजन कपिल बालोदिया का होगा।

किस्सागोई में खुलेंगे अनसुने पन्ने

साहित्यकार एवं संस्कृतिकर्मी रिजवान ऐजाजी और मशहूर एंकर ऊषा वशिष्ठ Storytelling के ज़रिए हेमंत कुमार की ज़िंदगी के अनसुने किस्से सुनाएंगे। ऐजाजी की प्रभावशाली आवाज़ और भावपूर्ण किस्सागोई कार्यक्रम का खास आकर्षण होगी।

दुर्लभ संस्मरणों का संगीतमय सफ़रनामा

कार्यक्रम के परिकल्पनाकार रिज़वान ऐजाजी और धर्मेंद्र छाबड़ा के अनुसार, गीतों की खोज के दौरान मिले दुर्लभ संस्मरणों को इस संगीतमय सफ़रनामे में पिरोया गया है। यह प्रस्तुति पुराने दौर के संगीत प्रेमियों के लिए यादों की सैर और नई पीढ़ी के लिए हेमंत कुमार की विरासत को जानने का मौका होगी।