Kolkata Film Festival में होगा जयपुर के दीपांकर की 'अंडर द टर्बन' का World Premiere
जयपुर के फिल्ममेकर दीपांकर प्रकाश की राजस्थानी फिल्म 'अंडर द टर्बन' का World Premiere 32वें Kolkata International Film Festival के Indian Competition में होगा।
अनन्य सोच । जयपुर के फिल्ममेकर दीपांकर प्रकाश की राजस्थानी फीचर फिल्म 'अंडर द टर्बन' का World Premiere 32वें Kolkata International Film Festival में होगा। फिल्म का चयन Indian Competition सेक्शन के लिए हुआ है। फेस्टिवल 16 से 23 दिसंबर 2026 तक चलेगा। इससे पहले अक्टूबर 2026 में रूस के कज़ान में India-Russia Film Exchange Program के तहत फिल्म की Closed-Door Screening हो चुकी है, जहां अंतरराष्ट्रीय फिल्म इंडस्ट्री के डेलिगेट्स ने इसे देखा।
राजस्थान के समाज की सच्चाई
86 मिनट की यह Family Drama पितृसत्ता, Caste System, Social Status, Gender Inequality और विवाह की परंपराओं जैसे मुद्दे उठाती है। कहानी ऐसे समाज की है, जहां परिवार की इज्जत और पुरानी मान्यताएं आज भी निजी स्वतंत्रता, खासकर महिलाओं के जीवन को प्रभावित करती हैं। मोबाइल और आधुनिक तकनीक के दौर में भी विवाह और रिश्तों को लेकर पुरानी सोच पर फिल्म सवाल उठाती है।
दीपांकर ने कम संवाद और प्रभावी Visual Language के साथ सरल और यथार्थवादी प्रस्तुति दी है। फिल्म की शूटिंग राजस्थान की असली लोकेशन्स पर हुई है।
जयपुर से मुंबई, फिर दुनिया तक
दीपांकर मूल रूप से जयपुर के हैं। उन्होंने 2017 में फिल्ममेकिंग का सफर शुरू किया। कंप्यूटर एप्लीकेशन की पढ़ाई के बाद थिएटर और सिनेमा के जुनून में वे मुंबई गए। उनकी पहली फीचर फिल्म 'मूसो – द माउस' को 2019 में Kolkata Film Festival के Indian Competition की भाषा श्रेणी में नॉमिनेशन मिला था।
'मसक्कली', 'काग पंथ', 'पोदारोक' और 'नेकेड वॉयस' उनकी Short Films हैं। उन्होंने Disney+ Hotstar की ओरिजिनल सीरीज 'क्राइम नेक्स्ट डोर' में भी काम किया है। अब तक तीन फीचर फिल्में, चार शॉर्ट फिल्में और दो Indo-Iranian Co-Production उनके नाम हैं। उनकी फिल्मों को करीब 40 International Film Festivals में नॉमिनेशन और लगभग 25 अवॉर्ड मिल चुके हैं।
कास्ट और क्रू
'अंडर द टर्बन' दीपांकर की तीसरी फीचर फिल्म है। इसकी कहानी, स्क्रीनप्ले, निर्देशन और एडिटिंग उन्हीं की है। फिल्म में निकिता वर्मा, ज्योति कपूर, रमन त्रिखा, अभिषेक गोस्वामी और रमन कृष्णात्रेय प्रमुख भूमिकाओं में हैं। रमन त्रिखा और ज्योति कपूर प्रोड्यूसर हैं, जबकि विजय सिंघल, योगेश नारंग और प्रशांत रायगर को-प्रोड्यूसर हैं। सिनेमैटोग्राफी योगेश नारंग की है।