FICCI के 100 साल पर PM मोदी का उद्योग जगत को संदेश: India First अपनाएं
FICCI के 100 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने उद्योग जगत से India First की सोच अपनाने, Export बढ़ाने और घरेलू बाजार को Comfort Zone न मानने का आग्रह किया।
अनन्य सोच । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने FICCI की वार्षिक आम बैठक और वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन पर संबोधन दिया। संस्था के 100 वर्ष पूरे होने को उन्होंने बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने उद्योग जगत से अगले 20 वर्षों के हर Long Term Investment Decision में India First को आधार बनाने का आग्रह किया।
Economy और Export के आंकड़े
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सबसे तेजी से बढ़ती Major Economy है और बड़ी संस्थाएं करीब 7 प्रतिशत की Growth Rate का अनुमान जता रही हैं। उनके अनुसार अक्टूबर में भारत का Goods Export करीब 50 बिलियन डॉलर रहा, जो अब तक का सबसे बड़ा मंथली आंकड़ा है। उन्होंने वर्ल्ड बैंक की ताजा रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि 12-13 वर्षों में 50 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर आए हैं।
Pharma, Steel और Agriculture पर फोकस
मोदी ने कहा कि भारत "Pharmacy of the World" है, फिर भी APIs और Bulk Drugs का बड़ा Import करता है। उन्होंने Steel और Aluminium Alloys में भी आयात निर्भरता घटाने की जरूरत बताई। उनके मुताबिक Global Agriculture Exports में भारत की हिस्सेदारी सिर्फ दो-ढाई प्रतिशत है, जबकि Agri-Food Exports में Processed Food का हिस्सा 13 से बढ़कर 20 प्रतिशत से ज्यादा हो गया है। उन्होंने Hand Tools, Power Tools और Machinery Manufacturing को भी बड़े अवसर बताया।
Domestic Market को Comfort Zone न मानें
प्रधानमंत्री ने कहा कि 140 करोड़ लोगों का बाजार उद्योग के लिए Assured Market नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने "Export Quality" की सोच बदलने की बात की और कहा कि देशवासी भी अच्छी क्वालिटी के हकदार हैं। उन्होंने Trade Agreements से खुले अवसरों का लाभ उठाने और अलग-अलग देशों के ग्राहकों की जरूरतें समझने में निवेश करने को कहा।
Tax Reforms और सरकार का भरोसा
सरकार के कदम गिनाते हुए उन्होंने कहा कि Basic Corporate Tax Rate 30 से घटाकर 22 प्रतिशत किया गया है और 12 लाख रुपये तक की कमाई पर कोई Tax नहीं है। उन्होंने Refund की प्रक्रिया आसान होने और GST Reforms से Demand बढ़ने का भी जिक्र किया। उद्योग जगत से उन्होंने सुधारों पर खुलकर लिखित सुझाव भेजने को कहा। संबोधन के अंत में उन्होंने कहा कि विकसित भारत नारा नहीं, बल्कि एक Commitment है।