Jaipur में KJFF का भव्य आगाज: पहले दिन 9 Screenings, छात्र बोले "हीरो जैसा महसूस हुआ"
Khamma Ghani Jaipur Film Festival के चौथे संस्करण का आगाज हुआ। पहले दिन 9 Screenings, Panel Discussion और Storytelling Session हुए। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
अनन्य सोच । Jaipur में 17 नवंबर को तीन दिवसीय "खम्मा घणी जयपुर फिल्म फेस्टिवल" (KJFF) के चौथे संस्करण की शुरुआत हुई। यह Youth-Centric Film Festival जयपुर के प्रोडक्शन हाउस निर्जीत एंटरटेनमेंट्स की पहल है, जिसकी परिकल्पना नवीन शर्मा और मौलश्री ने की है। इसका मकसद युवा फिल्म निर्माताओं और अभिनेताओं को प्रोत्साहन देना और जयपुर को Film Hub के रूप में पहचान दिलाना है। आयोजकों का कहना है कि बच्चों को वीडियो गेम की जगह रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना भी इसका उद्देश्य है।
"आज मैंने खुद को बड़े पर्दे पर देखा"
बीवीबी विद्याश्रम, प्रताप नगर के छात्र अद्वैत पारीक ने अपनी खुशी जताते हुए कहा कि बड़े पर्दे पर खुद को देखकर उन्हें हीरो जैसा महसूस हो रहा है। यह प्रतिक्रिया इस Festival की सफलता को दर्शाती है।
पहले दिन 9 Screenings
पहले दिन "KJFF Universe" के तहत 5 Short Films दिखाई गईं: "एक जोड़ी सपने", "स्कूल चेंज", "द टेबल", "मैं खुद ही खुद की प्रॉब्लम हूं" और "पेपर लीक"। इनके साथ गुजरात की Documentary "पाना नी सुगंध", ईरान की "स्पाज्म", मुंबई की "बाजीगर" और अमेरिका की "फोर ऑन द मेंटल" भी दिखाई गईं। राजस्थानी फीचर फिल्म "धूड़" को विशेष सम्मान दिया गया।
Storytelling Session और Panel Discussion
विचित्र सिंह तंवर ने स्कूली छात्रों के साथ Creative Storytelling Session लिया। इसमें बताया गया कि एक साधारण विचार से प्रभावशाली कहानी कैसे बनती है। Panel Discussion में "धूड़" के निर्देशक आनंद सिंह चौहान, फिल्मकार दीपांकर प्रकाश, अभिनेता रमन त्रिखा और विवेक पारीक शामिल हुए। इस मौके पर दीपांकर प्रकाश निर्देशित "अंडर द टर्बन" का Poster भी लॉन्च हुआ।
आगे क्या खास?
Festival में कुल 14 KJFF Universe Films दिखाई जाएंगी। ये फिल्में 20 से ज्यादा स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और NGOs के सहयोग से बनी हैं और इनमें 2700 से अधिक छात्रों ने काम किया है। Professional Category में 16 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्में दिखाई जाएंगी। अगले दो दिनों में निर्माता अनुप्रिया नागर ("हनुमान अंश" फेम) और अभिनेता अजीत सिंह पलावत ("दृश्यम" फेम) के Interactive Sessions होंगे।