Mahima Khatu Shyam Ki: जयपुर में Teaser और Poster Launch, बड़े पर्दे पर दिखेगी बाबा श्याम की महिमा

फिल्म 'महिमा खाटू श्याम की' का Teaser और Poster रविवार को जयपुर में लॉन्च हुआ। कैलाश खेर और अनूप जलोटा की आवाज वाली यह Devotional Film बाबा श्याम की भक्ति पर आधारित है।

Nov 15, 2026 - 23:13
Nov 15, 2026 - 23:14
 0
Mahima Khatu Shyam Ki: जयपुर में Teaser और Poster Launch, बड़े पर्दे पर दिखेगी बाबा श्याम की महिमा

अनन्य सोच। श्याम भक्तों के लिए अच्छी खबर है। बाबा श्याम की महिमा अब बड़े पर्दे पर नजर आएगी। राम शंकर फिल्म्स और योगी फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'महिमा खाटू श्याम की' (Mahima Khatu Shyam Ki) का Teaser और Poster रविवार, 15 नवंबर को जयपुर में लॉन्च किया गया। कार्यक्रम में खाटू श्याम जी मंदिर से जुड़े श्याम सिंह चौहान, सुनील महाराज सहित कई अतिथि और बड़ी संख्या में श्याम भक्त मौजूद रहे।

Special Guests की मौजूदगी

वैशाली नगर स्थित खंडेलवाल वैश गर्ल्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित समारोह में कार्यक्रम निवेदक के रूप में कॉन्टिनेंटल पेट्रोलियम्स लिमिटेड के चेयरमैन मदन लाल खंडेलवाल उपस्थित रहे। फिल्म के निर्माता-निर्देशक राम शंकर और निर्माता डॉ. राजेश डेगन अतिविशिष्ट अतिथि थे। सह-निर्माता व गायक जय कुमार दीवाना, योगी फिल्म्स प्रोडक्शन के कमलनाथ योगी और अभिनेत्री मिस हिना ने भी शिरकत की। संचालन एंकर बजरंग शर्मा ने किया। फिल्म की पहली झलक दिखाई गई तो दर्शक रोमांचित हो उठे।

Star Cast और Music

फिल्म की खास बात यह है कि कैलाश खेर और अनूप जलोटा जैसे प्रसिद्ध गायकों ने इसमें अपनी आवाज दी है। लेखक-निर्देशक राम शंकर हैं, जबकि निर्माण राम शंकर और डॉ. राजेश डेगन ने किया है। जय कुमार दीवाना ने सह-निर्माता होने के साथ संगीत और गायन में भी योगदान दिया है। मुख्य कलाकारों में अनिल धवन, अनूप जलोटा, भाविन भानुशाली, दिनेश मेहता, दीपिका उपाध्याय, शिल्प चुग, अपुरब डेगन और बेबी पाथोजा शामिल हैं।

Devotional Message पर फोकस

फिल्म 'महिमा खाटू श्याम की' आध्यात्मिक भक्ति, लोक आस्था और बाबा श्याम की महिमा पर आधारित है। निर्माताओं ने बाबा श्याम की भक्ति-शक्ति और आध्यात्मिक संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया है। फिल्म में खाटू श्याम मंदिर के मनमोहक दृश्य और भक्तिमय प्रसंग दर्शकों के लिए आकर्षण होंगे। जयपुर के दर्शक अब फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।