पीयूष गोयल ने रोम में इटली की कंपनियों के CEOs से की बैठक, Investment बढ़ाने पर चर्चा
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने रोम में इटली की प्रमुख कंपनियों के CEOs से मुलाकात की। भारत में Investment, Technology Transfer और Joint Venture पर चर्चा हुई।
अनन्य सोच । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपनी आधिकारिक इटली यात्रा के दौरान 17 नवंबर 2026 को रोम में इटली की प्रमुख कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (CEO) और वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ बैठकें कीं। इनमें वाल्टर टोस्टो एस.पी.ए. के प्रबंध निदेशक लुका टोस्टो, नॉर्डइम्पियांटी सिस्टम एस.आर.एल. के CEO जियान पिएरो गाग्लियार्डी, एटिटेक के अध्यक्ष जियानी लेटिएरी, मागाल्डी ग्रीन एनर्जी की प्रबंध निदेशक लेटिजिया मागाल्डी और ब्राको इमेजिंग एस.पी.ए. के CEO फुल्वियो रेनोल्डी ब्राको शामिल रहे।
Investment और Technology Transfer पर फोकस
बैठकों में भारत में इटली का निवेश बढ़ाने, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण (Technology Transfer) और भारतीय साझेदारों के साथ Joint Venture स्थापित करने पर खास चर्चा हुई। कंपनियों ने अपनी तकनीक भारत लाने और विनिर्माण, विमान रखरखाव, थर्मल ऊर्जा भंडारण तथा औषधीय सामग्री जैसे क्षेत्रों में भारतीय उद्योगों के साथ सहयोग में रुचि जताई।
भारतीय उद्योगों के साथ Partnership का आह्वान
गोयल ने कंपनियों की रुचि का स्वागत किया। उन्होंने उन्हें बुनियादी ढांचे, विमानन और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न सेक्टरों में भारतीय उद्योगों के साथ साझेदारी के लिए प्रोत्साहित किया।
आगे की कार्ययोजना
बैठकों में भविष्य की कार्ययोजना पर भी सहमति बनी। इसके तहत उपयुक्त भारतीय Joint Venture साझेदारों की पहचान, पायलट परियोजनाओं पर काम, लागत-तुलना संबंधी अध्ययन और भारतीय संस्थानों के साथ संयुक्त अध्ययन किए जाने हैं।
India-Italy Strategic Partnership को गति
ये बैठकें ऐसे समय में हुई हैं, जब भारत और इटली अपनी विशेष रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ा रहे हैं। दोनों देश वर्ष 2029 तक द्विपक्षीय व्यापार को प्रतिवर्ष 20 बिलियन यूरो तक पहुंचाने के लक्ष्य की दिशा में काम कर रहे हैं।