Muhurat Trading में 8 साल बाद Market लाल निशान पर बंद, Sensex 29 और Nifty 44 अंक फिसला

Diwali की Muhurat Trading में 8 साल बाद बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। Sensex 29 अंक टूटकर 81,000 पर और Nifty 44 अंक गिरकर 25,986 पर रहा। Media और Pharma में खरीदारी

Nov 8, 2026 - 18:12
Nov 8, 2026 - 22:43
 0
Muhurat Trading में 8 साल बाद Market लाल निशान पर बंद, Sensex 29 और Nifty 44 अंक फिसला

अनन्य सोच । दीपावली पर होने वाली Muhurat Trading इस बार निवेशकों के लिए उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। शेयर बाजार 8 साल बाद इस खास सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ। आखिरी बार 2017 में ऐसा हुआ था, जब बाजार करीब 1% नीचे बंद हुआ था।

Sensex और Nifty के आंकड़े

Sensex 29 अंक यानी लगभग 0% की मामूली कमजोरी के साथ करीब 81,000 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं Nifty 50 44 अंक फिसलकर 25,986 पर आ गया। गिरावट बहुत बड़ी नहीं थी, लेकिन इस सत्र में बाजार के सपाट या हरे निशान पर बंद होने की परंपरा टूट गई।

Media और Pharma में खरीदारी, Banking में दबाव

सेक्टर के हिसाब से देखें तो Media और Pharma शेयरों में निवेशकों ने सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। दूसरी ओर Banking Stocks में बिकवाली का दबाव रहा। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 14 में गिरावट आई।

दोपहर में हुई ट्रेडिंग

लगातार दूसरे साल Muhurat Trading का आयोजन दोपहर के समय किया गया। पहले यह सत्र शाम को होता था।