Jio 3-Year Unlimited Plan लॉन्च: ₹10,000 में तीन साल तक Unlimited 5G और कॉलिंग

Reliance Jio ने ₹10,000 का 3-Year Unlimited Plan लॉन्च किया। इसमें Unlimited 5G, रोज 2.5 GB डेटा, JioHotstar और 50 GB JioAICloud मिलेगा। 7 नवंबर से उपलब्ध।

Nov 6, 2026 - 19:48
Nov 6, 2026 - 19:50
 0
Jio 3-Year Unlimited Plan लॉन्च: ₹10,000 में तीन साल तक Unlimited 5G और कॉलिंग

अनन्य सोच । रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने ग्राहकों के लिए ₹10,000 की कीमत वाला नया 3-Year Unlimited Plan लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे इंडस्ट्री का पहला तीन साल की वैलिडिटी वाला प्लान बताया है। एक बार रिचार्ज कराने पर ग्राहकों को तीन साल तक कनेक्टिविटी, एंटरटेनमेंट और क्लाउड स्टोरेज के फायदे मिलेंगे।

तीन साल तक सालाना Renewal की झंझट नहीं

कंपनी के मुताबिक इस प्लान से हर साल रिचार्ज कराने की जरूरत खत्म हो जाएगी। साथ ही आज की कीमत और सुविधाएं अगले तीन साल के लिए लॉक रहेंगी, यानी इस दौरान Price Certainty बनी रहेगी। यह प्लान उन ग्राहकों के लिए है, जो बार-बार रिचार्ज के बिना लगातार डिजिटल सेवाएं चाहते हैं।

Data और Calling Benefits

प्लान में Unlimited 5G Data, Unlimited Voice Calling, रोजाना 2.5 GB हाई-स्पीड डेटा और रोजाना 100 SMS मिलेंगे। इसकी वैलिडिटी तीन साल की है। मोटे तौर पर ₹10,000 की कीमत को 36 महीनों में बांटें तो यह करीब ₹278 प्रति माह बैठती है।

JioHotstar, Canva और JioAICloud भी

कनेक्टिविटी के साथ ग्राहकों को कई Digital Services भी मिलेंगी:

JioHotstar Mobile + Hollywood: लाइव स्पोर्ट्स, प्रीमियम एंटरटेनमेंट, हॉटस्टार ओरिजिनल्स और हॉलीवुड कंटेंट का एक्सेस।

Canva Pro Lite (12 महीने): प्रीमियम टेम्पलेट और टूल्स से प्रोफेशनल डिजाइन बनाने की सुविधा।

JioAICloud (50 GB): फाइल, फोटो और डॉक्यूमेंट सुरक्षित रखने के लिए मुफ्त क्लाउड स्टोरेज।

कब और कहां मिलेगा प्लान

यह प्लान 7 नवंबर 2026 से देशभर में उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे MyJio ऐप, Jio.com, जियो स्टोर्स, रिटेल आउटलेट्स और अन्य जियो रिचार्ज चैनलों से ले सकेंगे।