IITF 2026: 14 नवंबर से भारत मंडपम में मेला

45वां India International Trade Fair 14 से 27 नवंबर तक भारत मंडपम में। पीयूष गोयल 13 नवंबर को करेंगे उद्घाटन; 3,500 से अधिक प्रदर्शक, टिकट और समय जानें।

Nov 12, 2026 - 23:09
Nov 12, 2026 - 23:12
 0
IITF 2026: 14 नवंबर से भारत मंडपम में मेला

अनन्य सोच । भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) द्वारा आयोजित 45वां India International Trade Fair (IITF) 2026, 14 से 27 नवंबर तक भारत मंडपम में होगा। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 13 नवंबर को मुख्य अतिथि के रूप में मेले का उद्घाटन करेंगे। समारोह में पद्मश्री गुरु माधवी मुद्गल और उनके समूह की ओडिसी नृत्य प्रस्तुति भी होगी।

3,500 से अधिक प्रदर्शक

'विकास और विरासत' थीम वाले मेले में 17 हॉल में 3,500 से अधिक Exhibitors भाग लेंगे। इसमें 32 राज्य-केंद्र शासित प्रदेश, 11 देश और 51 केंद्रीय मंत्रालय, विभाग, PSU व बैंक शामिल होंगे। बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश साझेदार राज्य हैं। हॉल 14 के Hall of Inspiration में करीब 600 Startups अपने उत्पाद दिखाएंगे, जबकि ODOP मंडप में 21 राज्यों के जिला-स्तरीय उत्पाद होंगे। 90 से अधिक स्टॉल वाला फूड कोर्ट भी रहेगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम

सात स्थलों पर 87 सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। इनमें हरिहरन, सलीम-सुलेमान और शहजाद अली शामिल हैं। इनके टिकट BookMyShow पर मिलेंगे, जबकि 19 राज्यों की अन्य प्रस्तुतियां प्रवेश टिकट के साथ निःशुल्क देखी जा सकेंगी।

टिकट और समय

14 से 18 नवंबर तक मेला केवल B2B आगंतुकों के लिए है, जबकि 19 से 27 नवंबर तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। समय सुबह 10 से शाम 7:30 बजे तक है, आम जनता का प्रवेश शाम 5:30 बजे तक होगा। टिकट booking.indiatradefair.com, आधिकारिक ऐप या दिल्ली मेट्रो के 55 स्टेशनों पर मिलेंगे। वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को वैध सरकारी पहचान पत्र पर निःशुल्क प्रवेश मिलेगा।