संविधान दिवस पर Rajasthan Vidhan Sabha में अजमेर विधानसभा दीर्घा का लोकार्पण, देवनानी ने किया शुभारंभ

Constitution Day पर Rajasthan Vidhan Sabha में स्पीकर वासुदेव देवनानी ने Ajmer Vidhan Sabha Gallery का लोकार्पण और वेबसाइट का शुभारंभ किया। 95 वर्षीय पन्ना लाल शर्मा सम्मानित।

Nov 27, 2026 - 11:28
Nov 27, 2026 - 13:21
 0
संविधान दिवस पर Rajasthan Vidhan Sabha में अजमेर विधानसभा दीर्घा का लोकार्पण, देवनानी ने किया शुभारंभ

अनन्य सोच । राजस्थान विधानसभा में आयोजित Constitution Day समारोह को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि भारतीय संविधान विश्व के सबसे महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक दस्तावेजों में से एक है। यह केवल शासन संचालन का कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता और नागरिक अधिकारों का आधार है। उन्होंने कहा कि संविधान के आदर्शों को जीवन में अपनाना हर भारतीय का नैतिक और राष्ट्रीय दायित्व है। साथ ही नई पीढ़ी को संविधान के प्रति जागरूक करना समय की जरूरत है, ताकि युवा अधिकारों के साथ कर्तव्यों को भी समझें।

Ajmer Gallery का लोकार्पण, 95 वर्षीय पन्ना लाल शर्मा सम्मानित

देवनानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने विधानसभा राजनैतिक आख्यान संग्रहालय में 'अजमेर विधानसभा दीर्घा' का बटन दबाकर लोकार्पण किया और अजमेर विधानसभा की वेबसाइट भी शुरू की। इस मौके पर अजमेर विधानसभा में रिपोर्टर रहे 95 वर्षीय पन्ना लाल शर्मा को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष के अनुसार यह दीर्घा 1952 से 1956 तक रही अजमेर विधानसभा के इतिहास, प्रशासनिक व्यवस्था और लोकतांत्रिक विकास को नई पीढ़ी तक पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि संग्रहालय का उद्देश्य प्रदेश की ऐतिहासिक, राजनीतिक और लोकतांत्रिक विरासत को संरक्षित करना है।

संविधान के 22 चित्रों में भारत की गौरवशाली कहानी

देवनानी ने बताया कि संविधान के 22 भागों में 22 चित्र भारत की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत यात्रा दर्शाते हैं। इनमें सिंधु घाटी सभ्यता, वैदिक काल, श्रीराम-लक्ष्मण-सीता का अयोध्या आगमन, कृष्ण-अर्जुन संवाद, गौतम बुद्ध, भगवान महावीर, मौर्यकाल, विक्रमादित्य का दरबार, नालंदा, नटराज, शिवाजी, गुरु गोबिंद सिंह, रानी लक्ष्मीबाई, टीपू सुल्तान, महात्मा गांधी, आजाद हिंद फौज, हिमालय, मरुस्थल और समुद्र के चित्र शामिल हैं।

महत्वपूर्ण Constitutional Amendments

स्पीकर ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 'समाजवादी', 'पंथनिरपेक्ष' और 'अखंडता' शब्दों का समावेश, मौलिक कर्तव्य, शिक्षा का अधिकार, पंचायतीराज और शहरी निकायों को संवैधानिक दर्जा तथा मताधिकार की आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष करने जैसे संशोधनों को अहम बताया।

डॉ. अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय की कुलगुरु डॉ. निष्ठा जसवाल ने कहा कि संविधान लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार होने के साथ भारत की विरासत, विविधता और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक के.के. शर्मा, छात्र-छात्राएं, शिक्षक और विधानसभा अधिकारी मौजूद रहे।