Rajasthan Zila Pramukh Result: 37 जिलों में कांग्रेस 24 सीटों के साथ आगे, भाजपा को 10

Rajasthan Zila Pramukh Election की district-wise list जारी। कांग्रेस को 24, भाजपा को 10, BAP को 2 और RLP को 1 सीट मिली। 3 जिलों में निर्विरोध निर्वाचन।

Nov 25, 2026 - 22:48
Nov 25, 2026 - 22:49
 0
Rajasthan Zila Pramukh Result: 37 जिलों में कांग्रेस 24 सीटों के साथ आगे, भाजपा को 10

अनन्य सोच । राजस्थान में Zila Pramukh चुनाव की district-wise सूची सामने आई है। इसमें शामिल 37 जिलों में कांग्रेस के 24 उम्मीदवार जीते हैं। भाजपा को 10 जिलों में सफलता मिली। भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने 2 और आरएलपी (RLP) ने 1 जिला परिषद पर कब्जा किया।

बड़े जिलों का नतीजा

जयपुर में कांग्रेस के यशवीर सूरा ने भाजपा के राजेश गुर्जर को हराया। जोधपुर में प्रमिला चौधरी ने लक्ष्मणराम चौधरी को शिकस्त दी। उदयपुर में भाजपा के हिम्मत सिंह झाला ने कांग्रेस के लाल सिंह को हराया। अजमेर में भाजपा की पूजा भंसाली ने केवल 10 वोटों से जीत दर्ज की। नागौर में आरएलपी के पांचाराम विजयी रहे।

निर्विरोध और लॉटरी से फैसले

दौसा, जैसलमेर और सवाई माधोपुर में कांग्रेस के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए। डीडवाना-कुचामन में भाजपा के बुद्धाराम की जीत का फैसला लॉटरी से हुआ। डूंगरपुर में भी बीएपी के अनुतोष लॉटरी से विजयी बताए गए हैं।

1 वोट से तय हुई कई कुर्सियां

कई जिलों में मुकाबला बेहद करीबी रहा। धौलपुर में कांग्रेस की अनीशा सिंह निर्दलीय सोमवती को 1 वोट से हराकर जीतीं। ब्यावर में ममता गुर्जर ने भाजपा की निर्मला रावत को 1 वोट से मात दी। बांसवाड़ा में बीएपी की रीना रावत भी बेहद कम अंतर से जीतीं। भरतपुर में रेनू वाला 3 वोट से, जबकि बीकानेर, पाली और प्रतापगढ़ में 5 वोट के अंतर से नतीजे आए।

सूची के मुताबिक भाजपा ने उदयपुर, अजमेर, डीग, बालोतरा, खैरथल-तिजारा, पाली, प्रतापगढ़, झालावाड़, चूरू और डीडवाना-कुचामन में जीत दर्ज की। कांग्रेस ने जयपुर, जोधपुर, अलवर, सीकर, बीकानेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, टोंक, झुंझुनूं और सिरोही सहित कई जिलों में कब्जा जमाया।