प्रवासी राजस्थानी दिवस 2026 में टूरिज्म विजन 2047 पर मंथन, निवेश और अवसरों पर होगी चर्चा
प्रवासी राजस्थानी दिवस 2026 में 10 दिसंबर को JECC जयपुर में Tourism सेशन होगा। Rajasthan@2047 थीम पर heritage, investment और global opportunities पर चर्चा होगी।
अनन्य सोच । प्रवासी राजस्थानी दिवस 2026 में राजस्थान को वर्ष 2047 तक दुनिया के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल करने के Vision पर विशेष चर्चा होगी। 10 दिसंबर को जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में होने वाले मुख्य कार्यक्रम के छह सेक्टरल सेशन में से एक Tourism पर केंद्रित रहेगा। इसकी थीम 'राजस्थान@2047: हेरिटेज, इनोवेशन एंड ग्लोबल अपॉर्च्युनिटीज' रखी गई है। इसमें विशेषज्ञ और stakeholders पर्यटन की संभावनाओं, Tourism Investment और नए अवसरों पर विचार करेंगे।
चर्चा के केंद्र में कौन-से क्षेत्र
सत्र में Heritage, Cultural, Experiential, Wildlife, Adventure, Eco, Rural और Spiritual Tourism की संभावनाओं पर बात होगी। इसके साथ MICE Tourism, AI आधारित पर्यटन अनुभव, Destination Wedding, Medical और Wellness Tourism, Sustainable Tourism, skill development और स्थानीय समुदायों की भागीदारी जैसे विषय भी एजेंडे में हैं। सत्र का उद्देश्य प्राथमिकता वाली परियोजनाओं, जरूरी नीतिगत बदलावों और क्रियान्वयन के लक्ष्यों की पहचान करना है।
पर्यटकों की संख्या और निवेश के आंकड़े
जनवरी से अगस्त 2026 के बीच राज्य में पर्यटकों की संख्या पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 8.50 प्रतिशत बढ़ी है। 18 नवंबर 2026 तक 17,641 करोड़ रुपये के निवेश वाले 453 MoUs धरातल पर उतर चुके हैं। राजस्थान टूरिज्म यूनिट पॉलिसी, 2024 के तहत 29,927 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश वाली 1,738 नई परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। इनसे करीब 1 लाख नए कमरों की आवास सुविधा विकसित होने की उम्मीद है।
नीतिगत पहल और सरकार का फोकस
राज्य सरकार राजस्थान होमस्टे स्कीम 2026, फिल्म टूरिज्म प्रमोशन पॉलिसी 2025, टूरिज्म यूनिट पॉलिसी 2024 और रूरल टूरिज्म स्कीम 2022 जैसी पहलों के जरिए निवेश के अनुकूल माहौल बना रही है। पर्यटन विभाग की सचिव शुचि त्यागी ने कहा, “राजस्थान की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक पहचान पर्यटन के विकास का मजबूत आधार है। हमारा फोकस राजस्थान को दुनिया के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल करने पर है। साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि पर्यटन के विकास से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार, आजीविका और नए अवसर पैदा हों।”
प्रवासी राजस्थानी दिवस-2026 में प्रवासी राजस्थानी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और निवेशक एक मंच पर आकर राज्य के विकास में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।