Jaipur Literature Festival 2027: 14-18 जनवरी को जयपुर में 20वां संस्करण, दिग्गज हस्तियां होंगी शामिल
Jaipur Literature Festival 2027 का कार्यक्रम घोषित। 14-18 जनवरी को होटल क्लार्क्स आमेर में होगा 20वां संस्करण। जानें प्रमुख सत्र और वक्ता।
अनन्य सोच । साहित्य और संवाद के दो दशक पूरे होने के मौके पर Jaipur Literature Festival का 20वां संस्करण 14 से 18 जनवरी 2027 तक होटल क्लार्क्स आमेर, जयपुर में होगा। वेदांता द्वारा प्रस्तुत इस Festival का कार्यक्रम विवरण जारी कर दिया गया है।
1. Prabal Gurung
3.Bruno Maçães
4.C. Raja Mohan
इतिहास और साम्राज्य पर खास सत्र
सत्र "अलेक्ज़ेंडर: गॉड, किंग, मैन" में 2026 के बेली गिफ़ोर्ड पुरस्कार विजेता एडमंड रिचर्डसन सिकंदर महान के जीवन पर बात करेंगे। यह चर्चा उनके दस साल से अधिक के शोध और बारह प्राचीन भाषाओं के अनुवादों पर आधारित होगी। "एम्पायर पॉड" में डेविड वैन रेब्रुक, कैरोलिन एल्किन्स, मैरी फ़ेवरो, मार्क डेविड बेयर, अनीता आनंद और विलियम डैलरिम्पल साम्राज्यवाद की विरासत पर विचार रखेंगे।
Literature और Indian languages का संगम
बाफ़्टा नामांकित डेम मीरा स्याल अपने परिवार, पहचान और करियर पर बात करेंगी। बुकर शॉर्टलिस्ट लेखक मार्लन जेम्स अपना उपन्यास "द डिसअपियरर्स" प्रस्तुत करेंगे। भारतीय भाषाओं के मंच पर तमिल लेखक बी. जयमोहन और कन्नड़ लेखक वसुधेंद्र "स्टोरीज़ अलॉन्ग द कावेरी" में साथ होंगे। International Booker विजेता गीतांजलि श्री, रख़्शंदा जलील के साथ द्विभाषी बातचीत करेंगी।
Science, सिनेमा और Indian Food
"व्हॉट इज़ लाइफ़?" सत्र में नोबेल विजेता सर पॉल नर्स, रॉजर हाईफ़ील्ड से जीवन की उत्पत्ति और जटिलताओं पर बात करेंगे। "द कलर ऑफ़ वर्ड्स" में नयनिका महतानी, फ़िल्मकार विशाल भारद्वाज और अनु सिंह दिखाएंगे कि कहानियां सिनेमा और संगीत तक कैसे पहुंचती हैं। शेफ़ हिमांशु सैनी, जिनका दुबई स्थित ट्रेसिंद स्टूडियो तीन मिशेलिन सितारे पाने वाला पहला भारतीय रेस्तरां है, "द राइज़ ऑफ़ इंडियन फ़ूड" में क्षेत्रीय व्यंजनों पर बात करेंगे।
पहले घोषित नामों में ये चेहरे
ओल्गा टोकारचुक, अनामिका, तहमीमा अनम, उमर अल अक्काद, अवनी दोशी, होमी के. भाभा, एस.वाई. क़ुरैशी, इंदिरा जयसिंह, जस्टिस संजय किशन कौल, किरण मजूमदार-शॉ और दामोदर मौजो जैसे नाम पहले ही घोषित हो चुके हैं। इनके साथ अमिताभ कांत, सी. राजा मोहन, लियाक़त अहमद और माइकल ग्रीनस्टोन भी जुड़े हैं।
Festival के निर्माता और टीमवर्क आर्ट्स के प्रबंध निदेशक संजॉय के. रॉय ने कहा कि बीस साल पहले ऐसी जगह का सपना देखा गया था जहां किताबें, विचार और लोग बिना रुकावट मिल सकें। सह-संस्थापक नमिता गोखले ने कहा कि जनवरी में दुनिया को जयपुर लाया जाएगा और जयपुर को दुनिया तक ले जाया जाएगा।