TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी, आलिया, आर्यन और वैभव को मिली जगह

TIME100 Next India की पहली लिस्ट में आलिया भट्ट, आर्यन खान, वैभव सूर्यवंशी समेत 100 उभरते चेहरे शामिल। गाला 12 दिसंबर को मुंबई में होगा।

Nov 19, 2026 - 19:05
Nov 19, 2026 - 19:13
 0
TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी, आलिया, आर्यन और वैभव को मिली जगह

अनन्य सोच । दुनिया की मशहूर मैगजीन TIME ने पहली बार भारत के लिए TIME100 Next India लिस्ट जारी की है। इसमें बॉलीवुड की आलिया भट्ट, फिल्ममेकर आर्यन खान और क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी समेत 100 उभरते चेहरे शामिल हैं। यह TIME100 Next का पहला International Edition है, जिसका प्रीमियर पार्टनर रिलायंस है।

खेल, म्यूजिक और बिजनेस के नाम भी शामिल

लिस्ट में सिर्फ बॉलीवुड और क्रिकेट का दबदबा नहीं है। खेल जगत से हरमनप्रीत कौर, लवलीना बोरगोहेन और सानिया मिर्जा को जगह मिली है। म्यूजिक में दिलजीत दोसांझ और अनिरुद्ध रविचंदर शामिल हैं। Business और Technology से पीयूष बंसल, अलबिंदर सिंह ढींडसा, तरुण मेहता और राधिका गुप्ता का नाम है, जबकि साइंस और इनोवेशन में अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला भी हैं।

तीन Global Cover और दिग्गजों की कलम

TIME ने इस बार तीन ग्लोबल कवर जारी किए हैं। पहले कवर पर आलिया भट्ट, दूसरे पर स्पेस टेक कंपनी स्काईरूट के को-फाउंडर पवन कुमार चंदाना और तीसरे ग्रुप कवर पर आर्यन खान, पायल कपाड़िया और थेजा रियो हैं। खास बात यह है कि इन चेहरों पर बड़ी हस्तियों ने लिखा है। एस.एस. राजामौली ने आलिया, विशाल भारद्वाज ने आर्यन और आयुष्मान खुराना ने वैभव सूर्यवंशी के बारे में लिखा है।

TIME का नजरिया और Gala की तारीख

TIME की सीईओ जेसिका सिबली के अनुसार, भारत में ऐसे नए लीडर्स उभर रहे हैं जिनके काम का असर देश के बाहर भी दिख रहा है। एडिटर-इन-चीफ सैम जैकब्स का मानना है कि यह पीढ़ी दुनिया का भविष्य गढ़ने में भूमिका निभाएगी। 100 नामों का चयन भारत और दुनिया भर में काम करने वाले TIME के पत्रकारों ने किया है।

TIME100 Next India Gala 12 दिसंबर को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा, जिसमें कई जानी-मानी हस्तियां शिरकत करेंगी। इसका 7 दिसंबर का विशेष अंक दुनियाभर के न्यूज़स्टैंड्स पर उपलब्ध होगा।