PM मोदी कल FICCI की वार्षिक महासभा का करेंगे उद्घाटन, थीम 'भारत 2047'
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में FICCI की वार्षिक महासभा और सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। थीम 'भारत 2047' है।
अनन्य सोच । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 नवंबर 2026 को सुबह लगभग 11 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (FICCI) की वार्षिक महासभा और वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।
'भारत 2047' थीम पर 2,500 से अधिक Delegates
सम्मेलन 'भारत 2047' विषय पर आधारित है। इसमें उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधि, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO), राजदूत, राजनयिक और नीति निर्माता सहित 2,500 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। यह आयोजन उद्योग जगत और सरकार के बीच संवाद के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
FICCI का Centenary Year
वर्ष 2026-27 FICCI का शताब्दी वर्ष है, क्योंकि संगठन 7 अप्रैल 2027 को अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे करेगा। FICCI की स्थापना 1927 में ऐसे समय में हुई थी, जब आर्थिक नीति निर्माण में भारतीय उद्यमों का प्रतिनिधित्व सीमित था। आजादी के बाद से यह संगठन भारत के आर्थिक परिवर्तन और वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ देश के बढ़ते एकीकरण में सहभागी रहा है।
2.5 लाख से अधिक Companies का प्रतिनिधित्व
वर्तमान में FICCI सार्वजनिक, निजी और बहुराष्ट्रीय क्षेत्रों की 2.5 लाख से अधिक कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है। यह प्रतिनिधित्व प्रत्यक्ष रूप से और 300 से अधिक संबद्ध क्षेत्रीय एवं राज्य स्तरीय उद्योग संघों के माध्यम से किया जाता है। इसके अलावा FICCI के 100 से अधिक देशों के 250 राष्ट्रीय व्यावसायिक संगठनों के साथ साझेदारी समझौते भी हैं।