शिल्पग्राम में 21 से 25 नवंबर तक Gangaur Jaipur Art Festival 2026
राजस्थान विश्वविद्यालय और प्रतिभा एजुकेशनल सोसाइटी 21-25 नवंबर को जवाहर कला केंद्र के शिल्पग्राम में Gangaur Jaipur Art Festival 2026 करेंगे। 200 से अधिक कलाकार होंगे शामिल।
अनन्य सोच । राजस्थान विश्वविद्यालय के विजुअल आर्ट्स विभाग और प्रतिभा एजुकेशनल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में 21 से 25 नवंबर तक जवाहर कला केंद्र के शिल्पग्राम में 'गणगौर जयपुर कला महोत्सव 2026' (Gangaur Jaipur Art Festival 2026) आयोजित होगा। व्यवस्थापक शिशिर अवस्थी ने बताया कि इस Art Exhibition में 200 से अधिक कलाकारों की कृतियां प्रदर्शित की जाएंगी।
नामचीन कलाकारों की भागीदारी
महोत्सव में डॉ. चंद्रशेखर काले, शैलेन्द्र सिंह, डॉ. चित्रसेन, डॉ. हरिसिंह भाटी, तीर्थंकर बिस्वास, डॉ. भारत भूषण, रवि गोस्वामी, शंकर बिस्वास, प्रो. रासबिहारी साहा, विभा सिंह, अंकुश बर्मन, भावना मेहता, दीपशिखा मेहता, डॉ. रीता पांडे, हितेंद्र गावड़े, कंवलजीत कौर, डॉ. सुदीप रे, तारावती सैनी, डॉ. संगीता वर्मा, मीनाक्षी गुप्ता, सरोज सीपानी, सरोज सेठ, रणेन्द्रजीत सिंह और शांतनु रॉय जैसे कलाकार भाग लेंगे।
कैनवास, Workshop और प्रतियोगिताएं
आयोजन में 200 फीट का सामूहिक कैनवास तैयार किया जाएगा। इसके साथ कला प्रतियोगिताएं भी होंगी। 22 नवंबर से प्रो. रासबिहारी साहा चार दिवसीय Watercolor Workshop लेंगे। विभागाध्यक्ष रजत पंडेल के अनुसार, प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
शाम को लोकसंगीत और नृत्य
कला प्रदर्शनी के साथ सांस्कृतिक संध्या भी सजेगी। शाम 6 से 9 बजे तक पद्मश्री गुलाबो, सीमा मिश्रा और छोटू सिंह रावड़ा Folk Music और नृत्य की प्रस्तुतियां देंगे।