जयपुर के सीनियर जर्नलिस्ट Vijay Singh होंगे सम्मानित, शौर्य दिवस पर Creative Music Artist Samman Samaroh में मिलेगा सम्मान

जयपुर के सीनियर जर्नलिस्ट Vijay Singh को शौर्य दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय सृजनशील संगीत कलाकार सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। जानें उनकी Reporting और लेखनी की खासियत।

Nov 6, 2026 - 10:43
Nov 6, 2026 - 10:55
 0
जयपुर के सीनियर जर्नलिस्ट Vijay Singh होंगे सम्मानित, शौर्य दिवस पर Creative Music Artist Samman Samaroh में मिलेगा सम्मान

अनन्य सोच । जयपुर के सीनियर जर्नलिस्ट विजय सिंह को शौर्य दिवस के अवसर पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सृजनशील संगीत कलाकार सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। वरिष्ठ कलाकार और आयोजक आचार्य सत्यनारायण पाटोदिया ने बताया कि समारोह के पोस्टर का विमोचन ग्रैमी विजेता, पद्मभूषण पंडित विश्वमोहन भट्ट ने किया, इसी दौरान विजय सिंह के सम्मान की घोषणा भी की गई।

Journalism में अलग पहचान

विजय सिंह को इससे पहले भी कई अवॉर्ड मिल चुके हैं। पत्रकारिता में उनकी लेखनी की अपनी अलग पहचान है। शुरुआती दौर से ही उनका लेखन प्रभावशाली रहा है और पाठकों ने उसे हमेशा सराहा है।

Celebrity Interview में लेखनी का जादू

विजय सिंह ने कई सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू किए हैं। अपनी लेखन शैली से उन्होंने इन हस्तियों का दिल जीता, यही वजह है कि उनके इंटरव्यू पढ़ने वालों के साथ-साथ इंटरव्यू देने वालों को भी पसंद आए।

अलग-अलग कलाओं की Reporting में तकनीक

कला के अलग-अलग क्षेत्रों की Reporting में भी विजय सिंह की तकनीक साफ दिखाई देती है। हर कला की बारीकियों को समझकर उसे सरल और असरदार ढंग से पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान रही है।