प्रवासी राजस्थानी दिवस 2026: JECC में India Post की विशेष Philately प्रदर्शनी

प्रवासी राजस्थानी दिवस 2026 में 10 दिसंबर को JECC, जयपुर में India Post का Experiential Pavilion लगेगा। My Stamp, Postcard to Home और Philatelic Gallery रहेंगे आकर्षण।

Nov 27, 2026 - 15:06
Nov 27, 2026 - 15:11
 0
प्रवासी राजस्थानी दिवस 2026: JECC में India Post की विशेष Philately प्रदर्शनी

अनन्य सोच । राजस्थान की समृद्ध विरासत दर्शाने वाली डाक टिकटों से लेकर अपनी फोटो वाले Personalized Stamp तक, India Post प्रवासी राजस्थानी दिवस 2026 में विजिटर्स को अनूठा अनुभव देगा। Department of Post, राजस्थान सर्कल की ओर से 10 दिसंबर को सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में विशेष Experiential Pavilion लगाया जाएगा। यहाँ विजिटर्स डाक टिकटों के जरिए प्रदेश के इतिहास, कला और संस्कृति को जान सकेंगे और पारंपरिक व आधुनिक डाक सेवाओं का अनुभव ले सकेंगे।

Philatelic Gallery और Special Postal Cover

पवेलियन का प्रमुख आकर्षण Philatelic Gallery होगी, जहाँ राजस्थान से जुड़ी अनूठी डाक टिकटें प्रदर्शित की जाएंगी। इसी अवसर पर प्रवासी राजस्थानी दिवस 2026 को समर्पित एक विशेष Postal Cover का विमोचन मुख्य अतिथि गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में करेंगे। पोस्टल सर्विसेज डायरेक्टर प्रियंका गुप्ता के अनुसार, एक सदी से अधिक समय से भारतीय डाक सेवाओं ने दुनिया भर में बसे प्रवासियों को परिवारों से जोड़े रखा है। यह पवेलियन डाक सेवाओं के नए स्वरूप को जानने का अवसर देगा।

My Stamp और Postcard to Home का अनुभव

डॉ. मनीषा अरोड़ा, आयुक्त, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी राजस्थानी कार्य विभाग (DoRA) तथा आयुक्त, राजस्थान फाउंडेशन ने बताया कि 'My Stamp' Personalized Counter पर विजिटर्स अपनी फोटो राजस्थान की थीम वाले डाक टिकटों पर लगवा सकेंगे। इन टिकटों की शीट मौके पर ही प्रिंट कर दी जाएगी, जिसे वे यादगार के रूप में ले जा सकेंगे। 'शेयर योर प्राइड थ्रू इंडिया पोस्ट' नाम की यह एक्टिविटी खास अनुभव देगी। हाथ से चिट्ठी लिखने की परंपरा को जीवंत करने के लिए 'पोस्टकार्ड टू होम' सेक्शन भी होगा। यहाँ विजिटर्स राजस्थान की विरासत और खूबसूरत जगहों वाले पोस्टकार्ड चुनकर परिवार व दोस्तों को संदेश लिख सकेंगे और पारंपरिक लेटर बॉक्स में पोस्ट कर सकेंगे।

Vision for Viksit Rajasthan और Digital Experience Zone

'विजन फॉर विकसित राजस्थान' इंटरैक्टिव सेक्शन में प्रवासी राजस्थानी अपनी यादें, अनुभव और सुझाव साझा कर सकेंगे। Creative Writing Wall पर वे लिख सकेंगे कि उन्हें राजस्थान पर गर्व क्यों है और 2047 तक वे प्रदेश को किस रूप में देखना चाहते हैं। चुनिंदा सुझाव संबंधित अधिकारियों के सामने रखे जाएंगे। पवेलियन में Philatelic Counter पर डाक टिकट, थीम आधारित पोस्टकार्ड, स्टैम्प पैक, मिनिएचर शीट और विशेष फोल्डर मिलेंगे। Active Postal Counter पर Speed Post बुकिंग जैसी सेवाओं का अनुभव मिलेगा, जबकि Digital Experience Zone में 'डाकसेवा ऐप' जैसी पहल की जानकारी दी जाएगी। विजिटर्स के लिए Selfie Point भी रहेगा।