RRB Paramedical के 590 पदों के CBT का E-Call Letter जारी, 23 और 25 नवंबर को परीक्षा

रेलवे भर्ती बोर्ड ने Paramedical के 590 पदों की CBT के E-Call Letter जारी किए। परीक्षा 23 और 25 नवंबर को होगी। Mock Test लिंक भी उपलब्ध है।

Nov 21, 2026 - 08:53
Nov 21, 2026 - 10:56
 0
RRB Paramedical के 590 पदों के CBT का E-Call Letter जारी, 23 और 25 नवंबर को परीक्षा

अनन्य सोच । रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल श्रेणियों के 590 पदों की भर्ती के लिए होने वाली Computer Based Test (CBT) के E-Call Letter डाउनलोड करने का लिंक शुक्रवार को जारी कर दिया है। अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का Static Mock Test लिंक भी उपलब्ध कराया गया है।

नौ श्रेणियों में होगी भर्ती

इस भर्ती के तहत Nursing Superintendent, Pharmacist और Health & Malaria Inspector सहित कुल नौ श्रेणियों के पद भरे जाएंगे।

23 और 25 नवंबर को CBT

CBT का आयोजन 23 और 25 नवंबर को होगा। 23 नवंबर को परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी अपना E-Call Letter डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं 25 नवंबर की परीक्षा के लिए E-Call Letter 21 नवंबर से उपलब्ध होंगे।

Mock Test से करें अभ्यास

Mock Test के जरिए अभ्यर्थी परीक्षा के Online Format को समझ सकेंगे। साथ ही कंप्यूटर पर प्रश्न हल करने की प्रक्रिया का अभ्यास भी कर सकेंगे। इससे परीक्षा के दिन घबराहट कम होगी और समय प्रबंधन में मदद मिलेगी।

अभ्यर्थी इन बातों का ध्यान रखें

अभ्यर्थी E-Call Letter केवल RRB की आधिकारिक वेबसाइट से ही डाउनलोड करें। परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, समय और Exam Centre की जानकारी E-Call Letter में दी गई जानकारी से ही जांच लें।