नन्हे हाथी ‘राजा’ को बचाने अनंत अंबानी ने भेजा Special Flight
असम में जन्मे सात हफ्ते के घायल हाथी ‘राजा’ को Special Flight से जामनगर के Vantara लाया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम साथ है।
अनन्य सोच । सिर्फ सात हफ्ते का नन्हा हाथी ‘राजा’ अब तक अपने पैरों पर ठीक से खड़ा नहीं हो पाया है। जिस उम्र में उसे मां के साथ खेलना था, उस उम्र में वह जिंदगी की जंग लड़ रहा है। अब उसे बचाने के लिए Anant Ambani की पहल पर विशेष विमान से असम से जामनगर के Vantara लाया जा रहा है।
जन्म के पहले दिन ही टूटा पैर
असम में 2 अक्टूबर को जन्मे राजा के पिछले पैर की हड्डी जन्म के पहले ही दिन टूट गई। बताया गया कि घबराई मां की एक लात से यह चोट लगी। हालात ऐसे रहे कि उसे मां का दूध भी नहीं मिल सका। पिछले सात हफ्तों से Vantara के डॉक्टर उसकी देखभाल कर रहे हैं, लेकिन फ्रैक्चर के साथ infection और कमजोरी ने उसकी Critical Condition को और गंभीर बना दिया है।
Special Flight से सुरक्षित सफर
असम से जामनगर की दूरी सड़क मार्ग से 2,500 किलोमीटर से अधिक है। इतना लंबा सफर इस नन्ही जान के लिए जोखिम भरा हो सकता था, इसलिए करीब चार घंटे की हवाई यात्रा की व्यवस्था की गई है। विमान में राजा के लिए खास बिस्तर बनाया गया है और घायल पैर को सहारा देने का इंतजाम भी है। पूरे सफर में Veterinary Doctors और देखभाल करने वालों की टीम उसके साथ रहेगी।
Vantara में मिलेगा गहन इलाज
जामनगर पहुंचने पर राजा को विशेष Wildlife Hospital में भर्ती कर Intensive Treatment दिया जाएगा। Vantara के CEO विवान करानी ने कहा, “राजा पिछले सात हफ्तों से गंभीर चोट और स्वास्थ्य परेशानियों से जूझ रहा है। अनंत अंबानी के सहयोग से उसे जल्द से जल्द वनतारा लाया जा रहा है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टर उसकी देखभाल और इलाज करेंगे। हमारी पूरी कोशिश है कि राजा स्वस्थ हो और दोबारा अपने पैरों पर चल सके।”
अब सबकी नजरें राजा की रिकवरी पर टिकी हैं। उम्मीद है कि विशेषज्ञों की निगरानी में यह नन्हा हाथी जल्द स्वस्थ होकर फिर अपने पैरों पर खड़ा हो सकेगा।