जयपुर में 'मुरली बजत अखंड' पर थिरका Kathak, सूफी और भक्ति रंग ने मोहा मन

जयपुर के जवाहर कला केंद्र में 'नित्यम वार्षिकोत्सव 2026' में Kathak की सजी संध्या। सूरदास, कबीर और सूफी कवियों की रचनाओं पर भावपूर्ण प्रस्तुतियां हुईं।

Nov 20, 2026 - 19:14
Nov 20, 2026 - 19:15
 0
जयपुर में 'मुरली बजत अखंड' पर थिरका Kathak, सूफी और भक्ति रंग ने मोहा मन
जयपुर के जवाहर कला केंद्र में 'नित्यम वार्षिकोत्सव 2026' के दौरान Kathak प्रस्तुति देते कलाकार।

अनन्य सोच । घुंघरुओं की झंकार में कृष्ण की मुरली के स्वर गूंजे, तो Kathak की भावपूर्ण मुद्राओं में प्रेम, भक्ति और समर्पण साकार हो उठे। शुक्रवार को जवाहर कला केंद्र के रंगायन सभागार में 'नित्यम वार्षिकोत्सव 2026' का आयोजन हुआ। इसका आयोजन नित्यम रश्मि उप्पल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स और थिंकर्स वर्ल्ड वैली स्कूल, जगतपुरा ने किया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कथक गुरु गीता रघुवीर रहीं।

बुल्ले शाह की काफी में Sufi रंग

'मुरली बजत अखंड' शीर्षक की इस Dance Evening का आगाज रश्मि उप्पल ने पंजाबी सूफी कवि बुल्ले शाह की काफी पर भावपूर्ण नृत्य से किया। इसके बाद शिष्य कलाकारों ने 'जब हरि मुरली अधर धरत हैं' और 'मथुरां की नगर है आशिकी का' जैसी रचनाओं पर प्रस्तुति दी। इनमें सूरदास, कबीर और मौलाना हसरत मोहानी की काव्य परंपरा के आध्यात्मिक भाव उभरकर सामने आए।

कृष्ण कवित्त में बाल लीलाएं

नन्हे कलाकारों ने कृष्ण कवित्त में कान्हा की बाल लीलाओं को जीवंत किया। ठुमरी की प्रस्तुति में Kathak का लालित्य झलका। डिंपल मंघनानी ने पंचम सवारी ताल में तत्कार और Laykari का वैभव दिखाया, जबकि सलोनी टंडन ने एकल Bhavabhinay से दर्शकों को प्रभावित किया।

संगत ने बढ़ाया रंग

समापन 'मुरली बजत अखंड सदा' पर रश्मि उप्पल और वरिष्ठ शिष्यों की सामूहिक प्रस्तुति से हुआ। संगत में तबले पर मोहित चौहान, गायन व संगीत निर्देशन में राजेंद्र मेवाल, पखावाज पर ऐश्वर्य आर्य और बांसुरी पर संदीप सोनी ने साथ दिया। शास्त्रीय संगीत और नृत्य के इस संगम ने दर्शकों को भक्ति और अध्यात्म के रस में सराबोर कर दिया।