Jaipur Design Festival 2026: JKK में 16 से 18 नवंबर तक, छह मंचों पर होगा मंथन
Jaipur Design Festival (JDF) 16 से 18 नवंबर तक जवाहर कला केंद्र में होगा। थीम 'Jaipur Reimagined by Design', छह मंच और शाम को सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।
अनन्य सोच । जयपुर के 300वें स्थापना वर्ष की ओर बढ़ते सफर के बीच शहर में पहली बार Jaipur Design Festival (JDF) का आयोजन होगा। यह 16 से 18 नवंबर तक जवाहर कला केंद्र में होगा। आयोजन एसोसिएशन ऑफ डिजाइनर्स ऑफ इंडिया (ADI) के जयपुर चैप्टर की पहल पर किया जा रहा है। फेस्टिवल की थीम 'Jaipur Reimagined by Design' रखी गई है।
छह Special Forums पर विचार-विमर्श
फेस्टिवल में डिजाइनर, आर्किटेक्ट, शिक्षाविद्, शिल्पकार और उद्यमी शहर के भविष्य को आकार देने पर चर्चा करेंगे। शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, शिल्प, Urban Development, उद्यमिता और उभरती तकनीकों जैसे विषयों पर छह मंच होंगे। इनमें 'Education by Design', 'Circular Jaipur', 'Crafting Identity', 'The City We Make', 'Design Industry and Enterprise' और 'The Future of Design' शामिल हैं। 'Education by Design' में जीनान के.बी., मनीषा मोहन, संदीप सेठी और फणी टेटाली होंगे, जिसका संचालन लोलिता गुप्ता करेंगी। 'Circular Jaipur' में दिलीप बैद, गौरव शौरी, राधेश अग्रहरि और डॉ. विवेक अग्रवाल अपनी बात रखेंगे।
शाम को लोककला, कविता और संगीत
विचार-विमर्श के साथ शाम को जयपुर की विरासत से जुड़ी Cultural Performances भी होंगी। 16 नवंबर को संदीप रत्नू के संयोजन में 'गालीबाजी: जयपुर री कहानी, उन री जुबानी' प्रस्तुत होगी। इसमें वरिष्ठ लोक कलाकार कैलाश गौर लोकगीत, चंग और बांसुरी के जरिए जयपुर के 300 वर्षों का सफर दिखाएंगे। 17 नवंबर को शाम 7 से 8 बजे 'जल जंगल जमीन' में रोहित सिंह की कविताएं और गौरव भटनागर व गौतम गुप्ता की मौलिक संगीत रचनाएं होंगी। समापन 18 नवंबर को शाम 6:30 से 7:30 बजे ड्रम सर्कल इंडिया की संवादात्मक प्रस्तुति से होगा।
10 हजार से ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद
आयोजकों के अनुसार फेस्टिवल में 10 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इसका उद्देश्य डिजाइन के प्रति समझ और सहभागिता बढ़ाना है। साथ ही जयपुर की सांस्कृतिक पहचान, सार्वजनिक स्थलों और भविष्य के निर्माण में Design की भूमिका को सामने लाना है।