15 नवंबर को RPSC Exam: दो पारियों में परीक्षा, ये नियम जानना जरूरी
RPSC Protection Officer Exam 15 नवंबर 2026 को अजमेर के 7 केंद्रों पर होगी। 6500 अभ्यर्थी शामिल होंगे। Admit Card 12 नवंबर से डाउनलोड करें, पूरी जानकारी यहां पढ़ें।
अनन्य सोच । राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की संरक्षण अधिकारी (महिला एवं बाल विकास विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 के लिए अजमेर में तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा 15 नवंबर 2026 को होगी। प्रदेशभर से करीब 6500 अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। उनके लिए शहर में 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
दो पारियों में होगी परीक्षा
परीक्षा दो पारियों में होगी। पहली पारी सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। इसमें प्रश्न-पत्र प्रथम (जनरल स्टडीज) लिया जाएगा। दूसरी पारी दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक होगी। इसमें प्रश्न-पत्र द्वितीय (सोशल वर्क, लॉ) होगा। हर प्रश्न-पत्र में OMR शीट के पांचवें विकल्प को भरने के लिए अभ्यर्थियों को 10 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे।
12 नवंबर से Admit Card
अभ्यर्थी 12 नवंबर को आयोग की वेबसाइट और SSO पोर्टल से Admit Card डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा जिले की जानकारी 8 नवंबर से SSO पोर्टल पर लॉगिन करके देखी जा सकती है।
परीक्षा केंद्र पर ये नियम जरूरी
केंद्र पर प्रवेश निर्धारित समय से 60 मिनट पहले तक ही मिलेगा। अभ्यर्थियों को मूल रंगीन आधार कार्ड और Admit Card पर लगी नवीनतम रंगीन फोटो साथ लानी होगी। केंद्रों पर सुरक्षा जांच, पहचान सत्यापन और बैठक व्यवस्था अंतिम चरण में है।
दलालों से सावधान
आयोग ने अभ्यर्थियों से दलालों और किसी भी तरह के प्रलोभन से बचने की अपील की है। रिश्वत या प्रलोभन से जुड़ी शिकायत कंट्रोल रूम के इन नंबरों पर की जा सकती है: 0145-2635200, 0145-2635212 और 0145-2635255।