देवनानी बोले- स्कूल उत्सवों को भारतीयता से जोड़ें, बच्चों में जगे गर्व
जयपुर में रावत पब्लिक स्कूल के 18वें Annual Day पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अभिभावकों से बच्चों को समय देने और संस्कार गढ़ने की अपील की।
अनन्य सोच । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि स्कूलों के उत्सवों को भारतीयता से जोड़ा जाना चाहिए, ताकि बच्चे भारतीय होने के गर्व की अनुभूति कर सकें। वे रविवार को प्रताप नगर स्थित रावत पब्लिक स्कूल के 18वें Annual Day समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नन्हे-मुन्ने बच्चे भारत का भविष्य हैं और उनके व्यक्तित्व निर्माण में परिवार व विद्यालय, दोनों की भूमिका अहम है।
बच्चों के साथ भोजन और पूजा-पाठ पर जोर
देवनानी ने अभिभावकों से अपील की कि वे दिन में कम से कम एक समय का भोजन बच्चों के साथ अवश्य करें। उन्होंने कहा कि पूजा-पाठ के समय बच्चों को अपने साथ बैठाएं और उनमें संस्कार गढ़ें। उनके अनुसार, जब अभिभावक बच्चों को पर्याप्त Quality Time देंगे, तो बच्चे भी भविष्य में अपने परिवारजनों को समय देना सीखेंगे।
व्यस्त जीवनशैली पर चिंता
विधानसभा अध्यक्ष ने आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बच्चों को समय न दे पाने की अभिभावकों की प्रवृत्ति पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि विकसित भारत में योगदान देने और सुदृढ़ भविष्य के निर्माण के लिए यह समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। देवनानी ने कहा कि आज आप बच्चों को संभालेंगे, तो भविष्य में बच्चे भी आपका ध्यान रखेंगे।
दीप प्रज्ज्वलन, पुरस्कार और विमोचन
कार्यक्रम का शुभारंभ देवनानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया और विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत Cultural Programs का आनंद लिया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय की स्मारिका और "रावत टाइम्स" का विमोचन भी किया। समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षकगण मौजूद रहे।